फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Two youths died in road accidents

Amethi News: सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

Thu, 01 Dec 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Two youths died in road accidents
अमेठी। गौरीगंज व जायस थाना क्षेत्र में बुधवार रात हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं, एक युवक घायल हो गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

मुंशीगंज थाना क्षेत्र के पूरे धर्म सिंह मजरे किटियावां गांव निवासी राकेश कुमार यादव (39) बुधवार को बाइक से मुसाफिरखाना के पूरे भवनशाह में निमंत्रण में गए थे। देर रात घर लौटते समय गौरीगंज-मुसाफिरखाना मार्ग पर नेवादा किशुनगढ़ के पास अज्ञात वाहन ने राकेश की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में राकेश की मौके पर ही मौत हो गई।
रात्रि गश्त पर निकली पुलिस टीम ने राकेश की जेब से मिले कागजातों से पहचान कर उनके परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हादसा करने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी है। बताया गया कि हादसे के वक्त राकेश हेलमेट पहने थे। वहीं, राकेश की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

वहीं, गौरीगंज के दुलापुर गांव निवासी संजय सिंह अपने चचेरे भाई सुनील सिंह (30) के साथ साक्षात्कार देने स्कूटी से लखनऊ गए थे। वहां से लौटते समय जायस में बांदा-टांडा नेशनल हाईवे पर यूको बैंक के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने दोनों को सीएचसी फुरसतगंज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सुनील सिंह को मृत घोषित कर दिया। संजय की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। सुनील के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हादसा करने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

हादसे में सुनील की मौत व संजय की हालात नाजुक होने से परिजनों के साथ ही ग्रामीण भी गमगीन हैं। पुलिस के मुताबिक हादसे के वक्त स्कूटी सवार दोनों लोग हेलमेट पहने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed