{"_id":"6740efaa0b3c65ea0f014b77","slug":"two-thieves-arrested-five-bikes-recovered-amethi-news-c-96-1-ame1002-129940-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: दो चोर गिरफ्तार, पांच बाइकें बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: दो चोर गिरफ्तार, पांच बाइकें बरामद
Sat, 23 Nov 2024 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 23 Nov 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। प्रतापगढ़ व रायबरेली जिले से बाइकें चोरी कर बेचने वाले दो शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से पुलिस ने चोरी की गईं पांच मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।
गौरीगंज पुलिस व एसओजी टीम बृहस्पतिवार की रात टांडा-बांदा हाईवे पर संपतपुर मोड के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक बाइक पर सवार दो युवकों को पुलिस ने जांच के लिए रोकने की कोशिश की, लेकिन वह दोनों भागने लगे। इस पर पुलिस ने दौड़ा कर दोनों को दबोच लिया। पुलिस ने बाइक के दस्तावेज मांगे तो बाइक सवार युवक नहीं दिखा पाए। जांच में पता चला कि बाइक चोरी की गई है।
इसके बाद पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ करते हुए दोनों आरोपियों की निशानदेही पर गुवावां मोड के पास जर्जर मकान में चोरी की गईं चार अन्य बाइकें बरामद कीं। पुलिस ने आरोपियों की पहचान जायस थाना क्षेत्र के हनुमानगढ़ सराय महेशा गांव निवासी सुनील कुमार व गौरीगंज थाना क्षेत्र के संपतपुर गुवावां गांव निवासी अख्तर हुसैन उर्फ राजू के रूप में की है।
विज्ञापन
एसएचओ श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि आरोपी अख्तर हुसैन पर गौरीगंज थाने में 13, जगदीशपुर व मुसाफिरखाना थाने में एक-एक केस पहले से दर्ज है। सुनील पर गौरीगंज, जायस व फुरसतगंज थाने में एक-एक केस दर्ज है। दोनों आरोपी प्रतापगढ़ व रायबरेली जिले से बाइक चोरी कर नंबर प्लेट बदलकर बेचते थे। दोनों आरोपियों को संबंधित मामले में जेल भेज दिया गया है।