फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Two teachers filed objection on the adjustment list

Amethi News: दो शिक्षकों ने समायोजन सूची पर दाखिल की आपत्ति

Sat, 31 Aug 2024 04:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 31 Aug 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
Two teachers filed objection on the adjustment list
अमेठी सिटी। सरप्लस शिक्षकों को समायोजित करने की प्रक्रिया जिले में चल रही है। बेसिक शिक्षा विभाग ने की सरप्लस 16 शिक्षकों के समायोजन के लिए 22 स्कूलों की सूची जारी कर आपत्ति मांगी गई थी। जारी सूची पर अभी तक सिर्फ दो शिक्षकों ने आपत्ति दर्ज करवाई है। शनिवार को आपत्ति दाखिल करने का अंतिम दिन है।प्रथम चरण में प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापकों व प्रधानाध्यापकों का समायोजन होना है। बेसिक शिक्षा विभाग ने 12 प्राथमिक स्कूलों के सहायक अध्यापकों व पांच प्रधानाध्यापकों को समायोजन के लिए 22 स्कूलों की सूची जारी की है। अभी तक दो शिक्षकों ने ज्वाइनिंग तिथि के साथ अन्य बिंदुओं को दर्शाते हुए आपत्ति दाखिल की है।
विज्ञापन

शिक्षक शनिवार तक सूची पर आपत्तियां जमा कर सकते हैं। बीएसए संजय कुमार तिवारी ने बताया कि शनिवार तक सूची पर प्रत्यावेदन मांगा गया है। प्रत्यावेदनों की जांच के बाद छह सितंबर को इसकी सूची समायोजन के लिए पोर्टल पर अपलोड की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed