{"_id":"60bd02d88ebc3ed3db45444f","slug":"two-robbers-arrested-amethi-news-lko5812653102","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग के बहाने लूटपाट करने वाले दो बदमाश दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग के बहाने लूटपाट करने वाले दो बदमाश दबोचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। वाहन चेकिंग के बहाने लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को पुलिस टीम ने रविवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 10 अलमारी से लदे वाहन को बरामद कर लिया जिसे बदमाशों ने गत दिनों लूटा था।
लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर एक जून की सुबह सिधियांवा गांव के पास एसयूवी सवार करीब आधा दर्जन बदमाशों ने पुलिस चेकिंग के नाम पर कमरौली से वाराणसी जा रही अलमारी से भरी पिकअप को रोककर चालक व खलासी को बंधक बना लिया था।
बदमाश 10 आलमारी लदी पिकअप को लेकर सुल्तानुपर की फरार हो गए। कुछ बदमाश चालक व खलासी को चलती एसयूवी से नीचे फेंककर भाग निकले।
इस घटना की छानबीन के दौरान स्वाट व जगदीशपुर कोतवाल अरुण कुमार द्विवेदी की टीम ने मुसाफिरखाना के पिंडारा निवासी महेश सिंह व मुंशीगंज के पतेरवा निवासी भगवान चंद्र को दबोचा।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उन्होंने पिंडारा निवासी प्रदीप मौर्य, रवि यादव, मुंशीगंज के पडरी निवासी दीपक शुक्ल व पतेरवा निवासी रामकिशोर यादव के साथ मिलकर पिकअप लूटी थी।
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 10 आलमारी से लदी पिकअप व लूट में प्रयुक्त एसयूवी भी बरामद कर ली। एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की।
एसपी ने संयुक्त टीम को 10 हजार और आलमारी कंपनी के अब्दुल जऊद ने 11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। अन्य आरोपियों को पुलिस तलाश रही हैं।