{"_id":"5ebd87e08ebc3e90393c0e25","slug":"two-parties-face-to-face-in-a-minor-dispute-amethi-news-lko5216056107","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में आमने-सामने हुए दो पक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली विवाद में आमने-सामने हुए दो पक्ष
विज्ञापन
अमेठी। गौरीगंज थाने के गांव कोटवा मजरे गौरीपुर गांव में बृहस्पतिवार दोपहर बाद मामूली विवाद में दो पक्ष आमने-सामने हो गए। कहासुनी से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि देखते-देखते पथराव के साथ जमकर बवाल हुआ। विवाद के दौरान न सिर्फ ग्राम प्रधान के घर पर पथराव कर दहशत फैलाने की कोशिश की गई बल्कि अलग-अलग स्थानों पर की गई तोड़फोड़ में 11 बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल भेज मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है। गौरीगंज थाने के गांव कोटवा मजरे गौरीपुर में बृहस्पतिवार दोपहर बाद किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के बाद दोनों पक्षों के बड़ी संख्या में समर्थक मौके पर एकत्र हो गए। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष के लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से लैस होकर हमलावर हो गए।
हमलावरों ने गौरीपुर ग्राम प्रधान रामकेवल मौर्या, आंगनबाड़ी कार्यकत्री विद्यावती देवी (जो गुवावां गांव में स्क्रीनिंग ड्यूटी पर गई थी) के घर के साथ ही पूरब गांव के कई घरों पर पथराव के साथ सोलर लाइट क्षति ग्रस्त करते हुए अलग-अलग स्थानों पर 11 बाइकों को क्षतिग्रस्त करते हुए पूरे गांव में दहशत फैला दी। विवाद की सूचना पर आनन-फानन मौके पर पहुंचे हल्का दरोगा की सूचना पर क्यूआरटी के साथ कई थानों की फोर्स मौके पर भेजी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में लेते हुए घायलों को अस्पताल भेजा। गांव में एहतियातन भारी फोर्स तैनात करते हुए विवाद में शामिल लोगों की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक परशुराम ओझा ने बताया कि अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि गांव में सुरक्षा के दृष्टिगत एहतियातन फोर्स तैनात की गई है। कहा कि बवाल करने वालों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।