फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Two Motorcycles Collide on Highway in Amethi Father and Neighbor Die Ahead of Daughter Wedding Two Injured

Amethi News: हाईवे पर भिड़ीं दो बाइकें, बेटी की शादी से पहले पिता और पड़ोसी की मौत, घर में पसरा मातम; दो घायल

Sat, 09 May 2026 07:16 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 09 May 2026 07:16 PM IST
सार

अमेठी में हाईवे पर दो बाइकें भिड़ गईं। हादसे में बेटी की शादी से पहले पिता और पड़ोसी की मौत हो गई। घटना से घर में मातम पसरा है। वहीं दूसरी बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Two Motorcycles Collide on Highway in Amethi Father and Neighbor Die Ahead of Daughter Wedding Two Injured
गौतम और आसाराम की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के अमेठी में लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर शुक्रवार रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। एक बाइक पर सवार मुबारकपुर मजरे पूरे अमृतलाल पंडित का पुरवा निवासी गौतम (40) और पड़ोसी आसाराम (35) की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार डोमाडीह निवासी बबलू उर्फ विनय और उसका भांजा दुर्गेश निवासी मिश्र का पुरवा, बढ़ौली गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।

विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक, गौतम शुक्रवार शाम पड़ोसी आसाराम के साथ बेटी के विवाह के लिए फल और अन्य सामान लेने बाइक से जगदीशपुर कस्बा गए थे। लौटते समय लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर सामने से आ रही बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। 

विज्ञापन

दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। भिड़ंत के बाद बाइकों पर सवार चारों लोग सड़क पर जा गिरे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी जगदीशपुर पहुंचाया। वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने एक बाइक पर सवार गौतम और आसाराम को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


बबलू की हालत गंभीर देखते हुए ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। जबकि, दुर्गेश का इलाज चल रहा है। गौतम की बेटी की शुक्रवार रात बरात आनी थी। घर में सुबह से शादी की तैयारियां चल रही थीं। हादसे की खबर से परिवार में छाया खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। सभी के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।

इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मृतक के भाई मंटू की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में बाइक सवारों के हेलमेट न लगाने की बात सामने आई है।

हेलमेट लगा होता तो बच सकती थी जान

हादसे के बाद लोगों में चर्चा रही कि बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। मौके पर भी कोई हेलमेट नहीं मिला। लोगों का कहना था कि यदि बाइक सवारों ने हेलमेट पहना होता तो सिर में गंभीर चोटें नहीं लगने से उनकी जांच बच सकती थी। मृतक के परिजनों ने बताया कि शादी की तैयारियों की जल्दबाजी में दोनों लोग बिना हेलमेट के ही बाजार फल लेने निकल गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed