Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Two more doctors transferred, patients' problems increased

Amethi News: दो और डॉक्टरों का तबादला, मरीजों की मुश्किलें बढ़ीं

Thu, 15 Jun 2023 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 15 Jun 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Two more doctors transferred, patients' problems increased
जिला अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़
अमेठी। पहले से ही चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे जिले की मुश्किलें और बढ़ गई है। दरअसल, बुधवार को दो और चिकित्सकों का तबादला हो गया। इससे मरीजों की समस्या बढ़नी तय मानी जा रही है। हालांकि अधिकारी महानिदेशालय को हालात से अवगत कराने की बात कह रहे हैं।जिला अस्पताल में कुल 34 चिकित्सकों के पद सृजित है। यहां पर वर्तमान में 17 चिकित्सकों की तैनाती है। बुधवार को फिजीशियन डॉ. शुभम पांडेय का तबादला जिला अस्पताल गोंडा तथा सीएचसी तिलोई में तैनात फिजीशियन डॉ. अभिषेक शुक्ला का तबादला जिला अस्पताल अयोध्या कर दिया गया है।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले ही जिले से तीन चिकित्सकों का स्थानांतरण कर दिया गया है। ऐसे में अब मरीजों की मुश्किल बढ़ती जा रही है। सीएमओ के अधीन सृजित चिकित्सकों के 136 पदों में से सिर्फ 78 की ही तैनाती है। ऐसे में व्यवस्था पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन



डेंटल और न ही ईएनटी डॉक्टर
जिला अस्पताल में न तो डेंटल का को चिकित्सक है न ही ईएनटी का। यही नहीं, अर्थों के चिकित्सकों की कमी भी मरीजों को परेशान कर रही है। हृदय रोग विशेषज्ञ कोई नहीं है, हालांकि फिजीशियन से काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बीपी अग्रवाल का कहना है कि चिकित्सकों की स्थिति के बारे में हर माह अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाती है। सीएमओ डॉ. विमलेंदु शेखर का कहना है कि अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed