फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Two more Corona positives came from Mumbai in Amethi

अमेठी में मुबई से आए दो और कोरोना पॉजिटिव

Thu, 14 May 2020 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Two more Corona positives came from Mumbai in Amethi
अमेठी। जिले में बृहस्पतिवार को दो नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। एसजीपीजीआई से भेजी गई जांच रिपोर्ट मिलने के बाद प्रशासन ने दोनों मरीजों को बाराबंकी के चंद्रा हॉस्पिटल में तैयार मंडलीय लेबल-वन अस्पताल भेज दिया है। जिले में अब कोरोना मरीजों की कुल संख्या 13 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

विकास खंड बहादुरपुर के नकदेईया गांव के दो सगे भाई 11 मई को मुंबई से गांव पहुंचे थे। प्रशासन की ओर से उन्हें गांव के प्राथमिक स्कूल में क्वारंटीन कराते हुए 12 मई को सैंपलिंग कराकर जांच के लिए एसजीपीजीआई लखनऊ भेजा गया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार बाद दोपहर आई रिपोर्ट में दोनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए। रिपोर्ट मिलते ही डीएम अरुण कुमार ने दोनों को मंडलीय एल-वन अस्पताल बनाए गए बाराबंकी के चंद्रा हॉस्पिटल में आइसोलेट कराते हुए इलाज शुरू करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने नकदेईया गांव समेत एक किलोमीटर के एरिया को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए मजिस्ट्रेट व नोडल अफसरों की तैनाती कर दी है। साथ ही पहले से कंटेनमेंट जोन घोषित बदलगढ़, रोहसीखुर्द व अमेठी में कंटेनमेंट अवधि अग्रिम आदेश तक बढ़ा दी है।
बताया कि प्रोटोकाल के तहत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। डीएम ने अपने आदेश में सील किए गए क्षेत्र में रहने वाले सभी लोगों को उनके घर से बाहर निकलने तथा उस परिधि में किसी भी प्रकार का प्रवेश, निकास तथा वाहनों का संचालन पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है।
डीएम ने बताया कि मरीजों के संपर्क में रहने वालों को भी खंगाला जा रहा है। गांव पहुंचे अफसरों ने एक किलोमीटर का क्षेत्र सील कराते हुए आवागमन को पूरी तरह से बंद करा दिया। गांव के साथ ही सील एरिया को सैनिटाइज तथा वहां रहने वाले लोगों की स्क्रीनिंग का कार्य मेडिकल टीम की ओर से शुरू कर दिया गया है।
इस एरिया में आवश्यक सामग्री की होम डिलेवरी व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश एसडीएम व सीओ को दिया है। डीएम ने कहा कि दूध, सब्जी, राशन, दवा आदि लोगों के घरों तक पहुंचाई जाएगी।

डीएम ने कंटेनमेंट जोन घोषित नकदेईया गांव में तहसीलदार श्रद्धा सिंह को गांव की परिधि में तो पशुधन प्रसार अधिकारी डॉ. महेंद्र सिंह को पूरब, डॉ. चंद्रकेश यादव को पश्चिम, डॉ. राम स्वरूप को उत्तर व डॉ. अजीत को दक्षिण दिशा के लिए बतौर मजिस्ट्रेट नामित किया है। डीएम ने मजिस्ट्रेटों को अपरिहार्य स्थिति को छोड़कर किसी भी प्रकार का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रखने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed