फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Two killed, two injured in road accidents

Amethi News: सड़क हादसों में दो की मौत, दो घायल

Thu, 21 Dec 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 21 Dec 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Two killed, two injured in road accidents
मुसाफिरखाना (अमेठी)। थानाक्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर 24 घंटे में हुई दुर्घटना में लोगों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


पहली दुर्घटना मंगलवार की देर शाम पिंडारा के पास हुई। साइकिल और बाइक की टक्कर में मंगलवार को बाइक सवार आजाद की मौके पर मौत हो गई थी। इसी दुर्घटना में घायल साइकिल सवार पिंडारा करनाई निवासी शनि गुप्ता (16) जिला अस्पताल लाया गया था। मंगलवार की देररात इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
दूसरी दुर्घटना बुधवार को लालगंज चौराहे पर हुई। यहां पर घर जा रहे बाइक सवार निजामुद्दीनपुर निवासी बृजभवन (35) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क दुर्घटना के समय बृजभवन ने हेलमेट लगाए हुए था।
विज्ञापन

तीसरी दुर्घटना कस्बे के इसौली मार्ग पर घटित हुई। यहां पैदल जा रहे राम प्रकाश वर्मा (62) निवासी 737 सत्यम विहार, कल्याणपुर कानपुर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में राम प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चौथी दुर्घटना में नंदौर गांव निवासी सुहैल की बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में सुहैल की हालात नाजुक है, जिला अस्पताल में सुहैल का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों को रो-रोकर हाल बेहाल
बुधवार को क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर निवासी बृज भवन (35) की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। मृतक के दो बेटियां खुशबू, खुशी और एक बेटा अंकुश है। पिता के मौत की सूचना के बाद बच्चों का हाल-बेहाल है। सांत्वना देने पहुंचे लोगों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed