फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Two including PRD jawan died in road accidents

Amethi News: सड़क हादसों में पीआरडी जवान सहित दो की मौत

Wed, 27 Mar 2024 03:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 27 Mar 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Two including PRD jawan died in road accidents
शाहगढ़ /अमेठी। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में पीआरडी जवान सहित दो की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।मुंशीगंज थाना क्षेत्र के गांव नरसिंहभान पुर मजरे भुसियावां निवासी पीआरडी जवान कमला प्रसाद यादव (55) सोमवार की सुबह करीब 10 बजे गौरीगंज स्थित अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय कार्यालय में ड्यूटी करने बाइक से जा रहे थे। रास्ते में भुसियावा एचएएल रोड स्थित पुल के पास सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई।
विज्ञापन

घटना में व गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों व ग्रामीणों की मदद से पीआरडी जवान को गंभीर हालत में मुंशीगंज स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पीआरडी जवान हेलमेट लगाए था। घटना की जानकारी होने के बाद घर में मौजूद मृतक की पत्नी व नातिन का रो-रो कर बुरा हाल है।कोतवाली प्रभारी एसएन सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

एक अन्य घटना में संग्रामपुर के नैनहा बरतली निवासी सुमन (35) पत्नी अनिल कुमार रविवार को अपने परिजन के साथ बाइक से जा रही थी। पातीपुर गांव के पास बाइक से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों की मदद से सुमन को गंभीर हालत में सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख संयुक्त जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इनसेट
बोलेरो से टकराए वनरोज की हुई मौत

अमेठी। संग्रामपुर स्थित कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय के पास अमेठी कालिकन मार्ग पर सोमवार की शाम बोलेरो के सामने अचानक एक वनरोज आ गया। वनरोज गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बोलेरो में सवार बाल-बाल बच गए सिर्फ वाहन हल्का क्षतिग्रस्त हुआ। स्थानीय लोगों की मदद से सड़क पर पड़े वनरोज को किनारे किया गया। कुछ देर में वनरोज की मौत हो गई।
:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
अलग अलग दुर्घटनाओं में 25 लोग घायल
फोटो संख्या-21,22
संवाद न्यूज एजेंसी
बाजार शुकुल/ अमेठी जगदीशपुर । होली पर अलग-अलग स्थानों पर हुई दुर्घटनाओं में 25 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां से 12 को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
थाना गौरीगंज के कटरा लालगंज के समीप रविवार को आमने-सामने दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक पर सवार थाना गौरीगंज के अर्जुनपुर निवासी दीपू (28), नंदलाल (26) तथा दूसरी बाइक पर सवार थाना गांव व संग्रामपुर निवासी अखिलेश मौर्य (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
क्षेत्र के खेरौना निवासी राहुल अपने साथी विमल और विकास के साथ बाइक से जा रहे थे। रास्ते में हुए सड़क हादसे में तीनों घायल हो गए। दूसरी घटना में बरियारपुर निवासी खुर्शीद खान बाइक से जा रहे थे। सड़क दुर्घटना में वह घायल हो गए। तीसरी घटना में थाना क्षेत्र मुंशीगंज के सराय खेमा गांव निवासी हरीराम बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में वह गिरकर घायल हो गए।
अमेठी थाना क्षेत्र के सराय कांधा गांव निवासी विजय नारायण घर जाते समय घर गिर कर घायल हो गए। एक अन्य घटना में महादेवन गांव निवासी कन्हैया लाल सड़क हादसे में घायल हो गए। थाना क्षेत्र संग्रामपुर के विशेषरगंज निवासी दिलीप कुमार व प्रवीण कुमार सड़क हादसे में घायल हो गये। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल राहुल, विमल, दिलीप, प्रवीण की हालत गंभीर देखकर संयुक्त जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बाजार शुकुल में सड़क हादसे में घायल राज 35 वर्ष निवासी गोबरे का पुरवा, आकाश 18 वर्ष निवासी झाऊगढ ,अमित 29 वर्ष निवासी बाहरपुर, रामकुमार 23 वर्ष निवासी बाहरपुर की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। एक अन्य दुर्घटना में घायल रमेश 22 वर्ष निवासी पुरे झाऊ, रामकुमार 32 वर्ष उनकी पत्नी सुनीता 30 वर्ष बेटा विनय 12 वर्ष बेटी संजना 4 वर्ष निवासी बल्दी का पुरवा, रोहित 22 वर्ष निवासी भवनी का पुरवा ,अनीता 32 वर्ष निवासी भवनी का पुरवा को इलाज के बाद चिकित्सकों ने घर भेज दिया है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद सोनी ने बताया कि नौ लोगों को काफी चोटें आई थीं। कुछ लोग बेहोशी की हालत में आए थे, जिनको जिला अस्पताल रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष तनुज कुमार पाल ने बताया कि दुर्घटना में किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है।

दुर्घटना में दो बाइक सवार घायल
जगदीशपुर (अमेठी)। पहली दुर्घटना लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर मगंलवार को कमरौली थानाक्षेत्र के मलांवा के पास हुई। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जमलापुर निवासी पंकज की बाइक को अज्ञात वाहन की टक्कर मार दी। दूसरी घटना, कमरौली थाना क्षेत्र के उतेलवा गांव में उतेलवा निवासी अखिलेश कुमार बाइक अनियंत्रित होने से से गिरकर घायल हो गए। पंकज की हालात नाजुक देख डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed