फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Two houses collapsed due to rain, goods were destroyed

Amethi News: बारिश से गिरे दो मकान, सामान बर्बाद

Mon, 04 Aug 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 04 Aug 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Two houses collapsed due to rain, goods were destroyed
 तिलोई के अरियावा गांव बारिश के दौरान गिरा कच्चा मकान। ग्रामीण
तिलोई/कमरौली (अमेठी)। मोहनगंज क्षेत्र के अरियावा और जगदीशपुर के हारीमऊ गांव में रविवार सुबह बारिश के चलते दो कच्चे मकान ढह गएḤ। इस दौरान दोनों मकानों में परिवार के लोग मौजूद थे, लेकिन समय रहते बाहर निकलने से कोई जनहानि नहीं हुई। दोनों घरों का सामान मलबे में दबकर बर्बाद हो गया।
विज्ञापन





अरियावा निवासी सगीर ने बताया कि दीवार में सीलन आने से मकान अचानक गिर गया। घर के भीतर अनाज, कपड़े और अन्य सामान मलबे में दब गया। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष राकेश सिंह, ग्राम प्रधान मौके पर पहुंचे। तहसील प्रशासन ने भी तत्काल हल्का लेखपाल को मौके पर भेजा। तहसीलदार अभिषेक यादव ने बताया कि नुकसान का आकलन कराकर रिपोर्ट भेजकर पीड़ित को सहायता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन



दूसरी घटना हारीमऊ गांव की है, जहां करामत अली का कच्चा मकान सीलन के चलते भरभराकर गिर गया।
मलबे की चपेट में आकर उनका टिनशेड और शौचालय भी ढह गया। हादसे के समय करामत घर में लेटे थे, लेकिन दीवार गिरने की आवाज सुनते ही बाहर निकल आए। उनका सारा घरेलू सामान भी मलबे में दबकर खराब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed