फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Two houses caught fire, goods burnt

Amethi News: दो घरों में लगी आग, सामान जला

Wed, 24 Sep 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 24 Sep 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Two houses caught fire, goods burnt
तिलोई। मोहनगंज के ग्राम पूरे नेमधर मजरे लोधवरिया गांव में सोमवार रात संदिग्ध हालात में रामराज और श्रीराज के घर में आग लग गई। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनाें घरों का सामान जल गया।
विज्ञापन




गांव निवासी रामराज ने बताया कि उनके घर में अचानक आग भड़क उठी। तेज लपटों ने देखते ही देखते बगल में बने भाई श्रीराज के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग से दोनों घरों में रखा अनाज, लकड़ी, भूसा और अन्य सामान जल गया। अचानक उठीं लपटों से पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। लोग बाल्टियों और मोटर से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन आग इतनी विकराल थी कि ग्रामीणों के प्रयास नाकाफी साबित हुए।
विज्ञापन




सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन दोनों परिवारों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। पीड़ित परिजन गमगीन हैं। उनका कहना है कि आग ने उनकी सालभर की मेहनत और जीवनभर की जमा-पूंजी को राख में बदल दिया। थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि आग लगने का कारण पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed