फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Two government colleges gave up on making examination centers

Amethi News: दो राजकीय कॉलेजों ने परीक्षा केंद्र बनाने से खड़े किए हाथ

Fri, 01 Dec 2023 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 01 Dec 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Two government colleges gave up on making examination centers
अमेठी। यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची पर 61 कॉलेजों ने आपत्तियां दर्ज कराई है। ज्यादातर कॉलेजों ने परीक्षा केंद्र दूर होने व स्वयं को केंद्र बनाने की मांग की है। दो राजकीय कॉलेजों ने संसाधन व शिक्षकों की कमी बताते हुए परीक्षा कराने से हाथ खड़ा कर दिए हैं। उधर, आपत्तियों की जांच संबंधित एसडीएम करेंगे। जिले में 36 राजकीय, 25 एडेड व 180 वित्तविहीन इंटर कॉलेज संचालित हो रहे हैं। संचालित कॉलेजों में शैक्षिक सत्र 2023-24 में इन कॉलेजों में पंजीकृत हाईस्कूल के 28,127 (बालक 14528 व बालिका 13599) व इंटर के 20953 (बालक 10609 व बालिका 10344) परीक्षार्थियों ने बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन

बोर्ड ने परीक्षा के लिए 79 परीक्षा केंद्रों को प्रस्तावित करते हुए अनंतिम सूची जारी की थी। 29 नवंबर तक ऑनलाइन दाखिल की गई आपत्तियों की अब जांच कराई जाएगी। इसके लिए सभी एसडीएम को प्रत्यावेदन/आपत्तियां भेजते हुए स्थलीय जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद जिला स्तरीय कमेटी परीक्षण कर निस्तारण कर सूची यूपी बोर्ड कार्यालय को भेजी जाएगी।
विज्ञापन


इनसेट
आपित्तयां एक नजर में
- गौरीगंज तहसील के 17, अमेठी तहसील के 18, तिलोई तहसील के नौ व मुसाफिरखाना तहसील के 10 कॉलेजों की ओर से आपत्ति दर्ज कराई गई है। जीजीआईसी, जायस ने कॉलेज में शिक्षकों की कमी व जीआईसी पिंडोरिया ने परिसर में केंद्रीय विद्यालय संचालित होने के साथ सुविधाओं की कमी होने की बात कहकर परीक्षा कराने में असमर्थता जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जामो के एमडी पब्लिक इंटर कॉलेज,पं रामफेर उपाध्याय इंटर कॉलेज भगीरथपुरम रानीगंज तथा जनता इंटर कॉलेज ने परीक्षा केंद्र दूर होने की बात कहते हुए परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए मानक के अनुसार पास में परीक्षा केंद्र निर्धारित करने की मांग की है।
जनता इंटर कॉलेज मवई ने धारण क्षमता से अधिक परीक्षार्थी आवंटित होने की बात कहते हुए परीक्षार्थियों की संख्या कम करने की मांग की है। राजीव गांधी साइंस इंटर कॉलेज गौरीगंज, शिव नायक सिंह इंटर कॉलेज गौरीगंज सहित कई कॉलेजों ने केंद्र बनाने की मांग की है।


इनसेट
निस्तारण के बाद भेजी जाएगी सूचना
परीक्षा केंद्रों की जारी अनंतिम सूची पर प्रत्यावेदन व आपत्ति ली जा चुकी है। जांच के बाद मानकों को पूरा करने वाले कॉलेजों को परीक्षा केंद्र के रूप में प्रस्तावित करने का निर्णय जिला स्तरीय कमेटी करेगी। कमेटी की संस्तुति के बाद परीक्षा केंद्र निर्धारण पर अंतिम निर्णय सचिव की ओर से लिया जाएगा।
रीता सिंह, डीआइओएस अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed