{"_id":"6609b1ac7bf45b90ff07b6c4","slug":"two-gic-and-eight-council-schools-selected-in-pm-shri-yojana-amethi-news-c-96-1-ame1002-116056-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: दो जीआईसी व आठ परिषदीय विद्यालय पीएम श्री योजना में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: दो जीआईसी व आठ परिषदीय विद्यालय पीएम श्री योजना में चयन
Mon, 01 Apr 2024 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 01 Apr 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। पीएम-श्री योजना के तहत परिषदीय विद्यालयों की सूरत बदली जाएगी। इसके लिए जिले के दो राजकीय और छह परिषदीय स्कूल का चयन दूसरे चरण में हुआ है। दो करोड़ की लागत से प्रत्येक चयनित विद्यालयों में सुविधाओं का विस्तार कर उनका कायाकल्प किया जाएगा। इसके लिए कराए जाने वाले कार्यों का प्रस्ताव संबंधित पोर्टल पर अपलोड कर बजट के लिए शासन को भेजा जा रहा है। परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की दशा और दिशा सुधारने के लिए केंद्र सरकार की ओर से पीएम-श्री योजना की शुरुआत की गई है। इसमें मूलभूत सुविधाओं के विकास और एकेडमिक सपोर्ट पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। प्रत्येक ब्लॉक से योजना में शामिल करने के लिए कुछ माह पहले विद्यालयों की सूची मांगी गई थी। केंद्र सरकार ने इस योजना के चयन के लिए मानक निर्धारित किए थे। अधिकतम मानक पूरा करने पर इन विद्यालयों का चयन किया गया।
स्कूल में यह होंगे कार्य
इससे विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षा-कक्ष, जीव विज्ञान लैब, रसायन लैब, कंप्यूटर कक्ष, लाईब्रेरी रूम, लैब उपकरण, चहारदीवारी, आर्ट-क्राफ्ट रूम, सोलर पैनल, खेल का मैदान, किचन गार्डेन, दिव्यांग शौचालय आदि सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इन स्कूलों में कार्यों का प्रस्ताव तैयार कर संबंधित पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। इसके बाद शासन की ओर से बजट उपलब्ध कराया जाएगा। यदि सब कुछ ठीक रहा तो जुलाई बाद इन विद्यालयों की तस्वीर बदलने लगेगी।
इन विद्यालयों की बदलेगी सूरत
गाजीपुर। पीएम-श्री के तहत जिले के चयनित विद्यालयों में जीआईसी फुरसतगंज, जीजीआईसी अमेठी, कंपोजिट स्कूल पश्चिमदुवारा, कोछित, बालापुर, बरोलिया, पचेहरी व सवनगी की सूरत बदली जाएगी।
विज्ञापन
वर्जन
पीएम-श्री योजना के तहत चयनित विद्यालय सभी सुविधाओं से सुसज्जित होंगे। इससे अध्ययनरत बच्चों को बेहतर शैक्षिक सुविधाएं मिलेंगी। पठन-पाठन का इंतजाम करने, अच्छा माहौल देने, बच्चों के ठहराव के लिए यह पहल काफी कारगर साबित होगी।
संजय कुमार तिवारी, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी