{"_id":"60070d0e8ebc3e2e3e49cf77","slug":"two-days-farmer-fair-organised-amethi-news-lko560658960","type":"story","status":"publish","title_hn":"समारोह पूर्वक शुरू हुआ दो दिवसीय किसान मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समारोह पूर्वक शुरू हुआ दो दिवसीय किसान मेला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत दो दिवसीय किसान मेला मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम परिसर में शुरू हुआ। मेले का उद्घाटन अमेठी विधायक प्रतिनिधि अंनत विक्रम सिंह ने किया।
उद्यान विभाग की ओर से आयोजित जिला स्तरीय किसान मेले के दौरान कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, जिला उद्यान विभाग, सहकारिता, ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, वन, मत्स्य पालन, भूमि सुधार, कृषि विज्ञान केंद्र विभाग समेत कई अन्य विभागों की ओर से शासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार प्रसार करने के लिए स्टॉल लगाए गए।
इस मौके पर मौजूद डॉ. आरके आंनद समेत कई कृषि वैज्ञानिकों व जानकारों ने किसानों को औद्यानिक फसलों तथा परियोजना आधारित कार्यक्रमों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान बागवानी, फल व सब्जी की बेहतर खेती के साथ मेले में स्टॉल के माध्यम से प्रदर्शन करने वाले किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
मेले में केला की उत्कृष्ट खेती करने पर शैलेंद्र सिंह, पपीता की खेती में विजय सिंह, शाकभाजी की खेती में दिवाकर मौर्य, शहद उत्पादन में रामशब्द त्रिपाठी व फूल की खेती में शोभनाथ मौर्या को सम्मानित किया गया। मेले के दूसरे दिन कृषक भ्रमण कार्यक्रम के तहत किसानों को विभिन्न प्रकार की खेती व बागवानी कर प्रेरणा बने किसानों के खेतों का भ्रमण कराया जाएगा।
मेले में जिला उद्यान अधिकारी डॉ. बल्देव सिंह, जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय, प्रभागीय वनाधिकारी वीके पांडेय, प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुधाकर सिंह, योजना प्रभारी प्रमोद कुमार यादव व संजय यादव समेत कई विभागों के अधिकारी व बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
गुरुवार को पांच ब्लॉकों में आयोजित होगा कृषक मेला
गौरीगंज (अमेठी)। कोविड संक्रमण काल में प्रभावित रोजगार के साथ कृषि से जुड़ी गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए गौरीगंज, भेटुआ, संग्रामपुर, बाजारशुकुल व बहादुरपुर ब्लॉक क्षेत्र में निर्धारित स्थान पर गुरुवार को किसान मेला आयोजित होगा। डीएम अरुण कुमार ने ब्लॉकवार नोडल अधिकारी नामित करते हुए कृषि विभाग को सभी विभागों से समन्वय स्थापित कर मेला लगवाने को कहा है।