{"_id":"608ee0768ebc3e864c3d11da","slug":"two-corona-positive-died-in-amethi-amethi-news-lko5765865111","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी में कोरोना संक्रमित दो लोगों ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में कोरोना संक्रमित दो लोगों ने तोड़ा दम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद एल-2 अस्पताल असैदापुर में भर्ती दो और मरीजों की मौत हो गई है। इसके साथ जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 87 पहुंच गया है। दूसरी तरफ रविवार को 100 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। कोरोना पीड़ित लगातार दम तोड़ रहे हैं। जामो निवासी कांति पांडेय (58) की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें एक मई को एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई।
मुसाफिरखाना के दादरा निवासी देव प्रताप तिवारी (68) की तबीयत खराब होने पर शनिवार को उनकी जांच कराई गई तो वे पॉजिटिव निकले। उसी दिन उन्हें एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान रविवार सुबह उनकी भी मौत हो गई। 3,276 सैंपलों की रविवार को जिला प्रशासन को मिली रिपोर्ट में 100 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।