फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   two corona infected man died

कोरोना पीड़ित दो बुजुर्गों की मौत

Sat, 01 May 2021 10:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
two corona infected man died
गौरीगंज (अमेठी)। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद एल-2 अस्पताल असैदापुर में भर्ती दो बुजुर्गों की मौत हो गई है। इसके साथ शनिवार को 205 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। पीड़ितों की लगातार मौत हो रही है। गौरीगंज के रोहसी बुजुर्ग निवासी रणविजय (77) की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद 27 अप्रैल को उन्हें एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

इलाज के दौरान गुरुवार देर रात उनकी मौत हो गई। गौरीगंज के ही सोंगरा निवासी राम खेलावन (70) की तबीयत खराब होने पर 28 अप्रैल को उनका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। 30 अप्रैल को रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें भी एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाज के दौरान शनिवार सुबह इनकी भी मौत हो गई। इसके साथ जिले में कोरोना से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 85 पहुंच गया है। दूसरी तरफ शनिवार को जिला प्रशासन को मिली कोरोना जांच रिपोर्ट में 205 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed