{"_id":"5f60eb638ebc3e57b80a0ed0","slug":"two-complainants-found-corona-positive-in-tehsil-day-amethi-news-lko540313862","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड में पकड़ गया 25 हजार का ईनामिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस मुठभेड में पकड़ गया 25 हजार का ईनामिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। 25 हजार के इनामी को पकड़ने गई पुलिस टीम के बीच बदमाश सेे हुई मुठभेड़ में एसएचओ जगदीशपुर घायल हो गए। जबाबी कार्रवाई के दौरान पैर में गोली लगने के बाद पुलिस टीम ने बदमाश को दबोच लिया। थाने लाकर पुलिस उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।
जिले में अपराध पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए एसपी दिनेश सिंह ने वांछितों की गिरफ्तारी के साथ ही कई अभियान संचालित कराया है। सोमवार रात एसपी के निर्देश पर एसएचओ जगदीशपुर राजेश कुमार सिंह हाईवे पर स्थित होटल व ढाबों की तलाशी पर निकले थे।
इस दौरान मुखबिर ने एसएचओ को वांछित चल रहे सिधियावां निवासी हिट्ठू उर्फ अब्दुल्ला (25 हजार के इनामी) के मौजूद होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही एसएचओ पुलिस फोर्स के साथ मुखबिर के बताए स्थान लखनऊ-वाराणसी हाईवे मार्ग के समीप इटरौर मोड़ स्थित मजार के पास पहुंचकर उसकी ओर बढ़े ही रहे थे कि हिट्ठू को पुलिस के आने की भनक लग गई।
विज्ञापन
इस दौरान उसने अपनी ओर आ रही पुलिस फोर्स के ऊपर फायर झोंक दिया। उसके तमंचे से निकली गोली प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह के बाए कंधे को छीलते हुए निकल गयी। पुलिस बल ने उसका पीछा करते हुए आत्मरक्षार्थ प्रभारी निरीक्षक द्वारा दो फायर व उपनिरीक्षक लालजी द्वारा एक फायर तो सिपाही अमृतलाल द्वारा अपनी इंसास से फायर किया गया।
पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में एक गोली बदमाश के दाहिने पैर में लगी जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। इस बीच पुलिस फोर्स ने उसे दबोच लिया। उसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा व कारतूस बरामद की गई।
एसपी दिनेश सिंह ने पुलिस व बदमाश के बीच मुठभेड़ होने की पुष्टि करते हुए बताया कि एसएचओ ठीक हैं। कहा कि पूछताछ में बदमाश ने 13 जनवरी को शुकुलबाजार मोड़ पर शाम को पंकज बनिया को सामान का पैसा तेज आवाज में मांगने पर गोली मारने की बात स्वीकार की है। कहा कि बदमाश का दलाज कराकर जगदीशपुर पुलिस की ओर से वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।