फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Two accused who opened fire on youth arrested

Amethi News: युवक पर फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 02 Jan 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 02 Jan 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Two accused who opened fire on youth arrested
जगदीशपुर थाने में पकड़े गए आरोपी।
अमेठी सिटी। साल के पहले दिन जगदीशपुर पुलिस ने स्वाट व सर्विलांस टीम संग 22 दिसंबर को महमदपुर गांव निवासी अनीत पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से दो देसी तमंचे व चार कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

जगदीशपुर के महमदपुर गांव निवासी अनीत सिंह पर 22 दिसंबर को घर के सामने स्काॅर्पियो सवार बदमाशों ने फायरिंग कर घायल कर दिया था। घायल के पिता तेज बहादुर ने पूरे शोहरत गांव निवासी युवराज सहित कुछ अज्ञात पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराया था। मामले में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर एसपी ने 30 दिसंबर को 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बुधवार को पुलिस को दो आरोपियों के क्षेत्र से भागने की सूचना मिली।
विज्ञापन

इसके बाद जगदीशपुर पुलिस, स्वाॅट व सर्विलांस टीम ने थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सिंधियांवा प्रतीक्षालय में घेराबंदी कर दो युवकों को पकड़ लिया। उनकी पहचान जगदीशपुर थाना क्षेत्र के शोहरत सिंह का पुरवा गांव निवासी रवि पासी व जलालपुर निवासी मोहम्मद कैफ के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होेंने अपने साथी लखन पंडित उर्फ केशव पंडित, युवराज सिंह, गगन मिश्रा, सर्वेश सिंह, सूरज मिश्रा के साथ मिलकर अनीत सिंह पर जान से मारने की नियत से गोलियां चलाई थीं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेजकर बाकी आरापियों की तलाश शुरू कर दी है। एसएचओ धीरेंद्र यादव ने बताया कि जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed