{"_id":"66f0a26a5d0e1fe358075134","slug":"two-accused-who-did-recce-of-businessman-arrested-amethi-news-c-96-1-ame1002-126113-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: व्यापारी की रेकी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: व्यापारी की रेकी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Mon, 23 Sep 2024 04:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 23 Sep 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी
अमेठी सिटी। रामगंज बाजार में बृहस्पतिवार को व्यापारी से लूट की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस का कहना है रविवार को पकड़े गए दोनों आरोपियों ने घटना के लिए रेकी की थी।
रामगंज निवासी व्यवसायी खेमन अग्रहरि से बृहस्पतिवार रात लूट की कोशिश मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर बस्ती जिले के छावनी थाने के कुंडा कुंअर गांव निवासी आदित्य सिंह, सुल्तानपुर जिले के कोतवाली नगर के विनोवापुरी निवासी अभय यादव और विशेष पांडेय को गिरफ्तार कर किया था। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक, पिस्टल व तमंचा भी बरामद किया था।
पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया था। जांच में दो और आरोपी पकड़े गए हैं। पुलिस ने घटना से पहले रेकी करने के आरोप में सुल्तानपुर के कूरेभार निवासी सचिन अग्रहरि और मनिकापुर निवासी आर्यन शर्मा को छीड़ा बॉर्डर पकड़ा है। पूछताछ में आरोपी सचिन ने बताया कि वह खेमन का मौसेरा भाई है। उसकी दुकान पर काम करता था। लेकिन खेमन ने दुकान से निकाल दिया था। इसके बाद नाराज होकर साथियों के साथ लूट की योजना बनाई। लूट के दौरान उसने और आर्यन ने रेकी की थी।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। एसओ अजयेंद्र पटेल ने बताया कि सचिन व आर्यन ने इस घटना में रेकी की थी। दोनों को पकड़ कर जेल भेज दिया गया है।