फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   tussle between pradhan and ration dealer

अफसरों के सामने भिड़े प्रधान और कोटेदार समर्थक

Thu, 20 Jan 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
tussle between pradhan and ration dealer
अमेठी। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत त्रिलोकपुर में मंगलवार को कोटे की जांच करने गए अधिकारियों के सामने प्रधान और कोटेदार समर्थक आपस में भिड़ गए। विवाद बढ़ता देख अधिकारी बैरंग वापस लौट गए। ब्लॉक की ग्राम पंचायत त्रिलोकपुर में सुनील कुमार कोटेदार हैं। कोटेदार पर खाद्यान्न वितरण में अनियमितता एवं घटतौली करने की शिकायत एसडीएम से हुई थी।
विज्ञापन

एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार शिरीष मिश्र और आपूर्ति निरीक्षक प्रतिभा सिंह मंगलवार देर शाम शिकायत की जांच करने गांव पहुंचे। अधिकारियों ने अभी तक दो तीन लोगों का बयान लिया ही था कि इसी बीच प्रधान पक्ष के लोगों ने वहां पहुंचकर विवाद करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार विवाद होता देख अधिकारी बाद में जांच करने की बात कहते हुए चले गए। आपूर्ति निरीक्षक प्रतिभा सिंह ने बताया कि वहां लोग विवाद करने लगे तो हम लोग वापस आ गए। नायब तहसीलदार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, उन्होंने विवाद के बारे में सही जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन

मुंशीगंज थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर बताया है कि अधिकारी जांच करने आए थे और लोगों का बयान दर्ज कर रहे थे। इस दौरान ग्राम प्रधान पति राजेंद्र आदि वहां पहुंचकर विवाद और मारपीट करने लगे। विरोध करने पर उन लोगों ने अभद्रता और मारपीट शुरू कर दी। एसओ ने बताया कि प्रधान और कोटेदार पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed