फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Trying to kidnap the son of BDC

बीडीसी के पुत्र के अपहरण की कोशिश

Tue, 26 Oct 2021 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Trying to kidnap the son of BDC
तिलोई (अमेठी)। मोहनगंज थाना क्षेत्र के भावापुर मजरे अहुरी गांव में सोमवार रात बाइक सवार बदमाशों ने बीडीसी के पुत्र के अपहरण की कोशिश की। चीख-पुकार पर ग्रामीणों ने घेराबंदी की तो बदमाश किशोर को छोड़ कर मौके से भाग निकले। किशोर के अपहरण की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। पुलिस इस घटना के पीछे लेन-देन का विवाद बता रही है।
विज्ञापन

हथियारों से लैस बाइक सवार सोमवार रात क्षेत्र पंचायत सदस्य सलीम के घर पहुंच गए। घर पर मौजूद सलीम उन्हें देखकर भाग निकला तो बदमाश उसके पुत्र शमीम (16) को जबरन बाइक पर बैठा कर ले जाने लगे। शमीम की चीख-पुकार पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देते हुए घेराबंदी करनी शुरू कर दी। ग्रामीणों से घिरता देख बदमाश शमीम को छोड़ कर भाग निकले।
विज्ञापन

अपहरण की सूचना मिलते ही शंकरगंज चौकी प्रभारी ज्ञानचंद्र शुक्ल मौके पर पहुंचे। इस घटना से ग्रामीण दहशत में हैं। चौकी प्रभारी ने बताया कि किशोर सुरक्षित अपने घर पर है। मामला लेनदेन से जुड़ा है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed