फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   True devotion towards God is the path to salvation

Amethi News: ईश्वर के प्रति सच्ची भक्ति ही मोक्ष का मार्ग

Wed, 11 Jun 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 11 Jun 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
True devotion towards God is the path to salvation
सिंहपुर (अमेठी)। पूरे बख्तावर मजरे पेंडारा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में मंगलवार को प्रवाचक अखिलेश्वरानंद ने बताया कि ईश्वर के प्रति सच्ची भक्ति ही मोक्ष का मार्ग है। श्रीमद्भागवत कथा में सृष्टि की उत्पत्ति, ब्रह्माजी की उत्पत्ति और उनकी स्तुति का वर्णन किया गया है।
विज्ञापन



प्रवाचक ने कहा कि यह दिन खासतौर पर सृष्टि के प्रारंभिक रहस्यों को उजागर करता है। भगवान श्रीहरि ने सबसे पहले ब्रह्माजी को सृष्टि रचने का कार्य सौंपा। उन्होंने चारों वेदों, समय, दिशा, काल और जीवों की रचना की। नारद जी का जन्म और उनका चरित्र भी वर्णित किया गया। नारद जी ने बाल्यकाल में भक्ति मार्ग अपनाया और भगवान नारायण की सेवा में लीन हो गए।
विज्ञापन



उन्होंने सात्विक जीवन अपनाकर तपस्या की, जिससे उन्हें अगले जन्म में भगवान के पार्षद का स्थान प्राप्त हुआ। प्रवाचक ने कहा कि चाहे कोई भी परिस्थिति हो, यदि व्यक्ति का मन भगवान में लग जाए तो वह भवसागर से पार हो जाता है। कथा में यह भी बताया गया है कि कैसे जीव अज्ञानवश माया में फंसा रहता है और भगवान की कृपा से ही वह उस बंधन से मुक्त हो सकता है। ब्रह्माजी की तपस्या और नारदजी की भक्ति इसके उदाहरण हैं। इस दौरान मुख्य यजमान राम बरन साहू, आयोजक वासुदेव सिंह, जन्मेजय सिंह, गौरी शंकर साहू, अनिरुद्ध सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed