फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Truck stuck on Saintha Road, jam for four hours

Amethi News: सैंठा रोड पर फंसा ट्रक, चार घंटे लगा जाम

Sun, 06 Oct 2024 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 06 Oct 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Truck stuck on Saintha Road, jam for four hours
सैंठा रोड पर लगे जाम में फंसे लोग।
अमेठी सिटी। सैंठा रोड पर वाहन फंसने से सड़क पर आवागमन बंद हो गया। इससे दोनों तरफ के बड़े वाहनों के लिए रास्ता पूरी तरह से बाधित हो गया। इस दौरान सिर्फ दो पहिया वाहन ही किनारे से निकल पा रहे थे। एक-एक वाहन निकलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब चार घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन





गौरीगंज से सैंठा रोड पर नवोदय विद्यालय के पास एक निजी कांप्लेक्स का निर्माण हो रहा है, जहां आए दिन निर्माण सामग्री उतारते समय ओवरलोड ट्रक मिट्टी में धंस जाते हैं। फिलहाल बीते 30 दिनों में यह घटना दोबारा हो गई, जिसके चलते करीब चार घंटे तक वाहन मौके पर फंसे रहे। इस दौरान श्रमिकों ने ट्रक से गिट्टी उतार ली तो उसे मौके से निकाला गया। वहीं वाहनों की लंबी कतार लगने से प्रभारी यातायात उपनिरीक्षक शोभनाथ टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन




इस दौरान दोनों तरफ फंसे वाहनों को दूसरे रास्ते से गंतव्य की ओर भेजा गया। यातायात उपनिरीक्षक ने बताया कि कांप्लेक्स स्वामी की गलती से यह समस्या बार-बार हो रही है। ऐसे में दो हजार रुपये का चालान किया गया है। क्रेन मंगाकर वाहन मौके से हटवाकर यातायात सुचारु किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed