{"_id":"66ce3cb4c0701fd5450d6fb4","slug":"truck-stuck-in-high-gauge-begumpura-express-stood-for-10-minutes-amethi-news-c-96-1-ame1002-124476-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: हाईटगेज में फंसा ट्रक, 10 मिनट खड़ी रही बेगमपुरा एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: हाईटगेज में फंसा ट्रक, 10 मिनट खड़ी रही बेगमपुरा एक्सप्रेस
Wed, 28 Aug 2024 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 28 Aug 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। गुजरात से नेपाल जा रहा ट्रक मंगलवार को रायबरेली-अयोध्या हाईवे स्थित पूरे शोहरत स्थित रेलवे क्राॅसिंग के ओवर हाईटगेज में फंस गया। लखनऊ-वाराणसी रेल ट्रैक से गुजर रही बेगमपुरा एक्सप्रेस को 10 मिनट तक निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर रोकना पड़ा।
रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर गुजरात से नेपाल के लिए शीशा लोड कर एक ट्रक जा रहा था। मंगलवार को पूरे शोहरत सिंह स्थित रेलवे क्राॅसिंग फाटक संख्या 129 के पहले बने हाईटगेज को पार करने के बाद दूसरे में जाकर ओवरलोड ट्रक फंस गया। सूचना गेटमैन ने स्टेशन मास्टर के साथ आरपीएफ को दी। आरपीएफ कर्मियों ने पीछे की तरफ ट्रक को निकालकर कब्जे में ले लिया।
इस कारण बेगमपुरा एक्सप्रेस को 10 मिनट के लिए निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर रोकना पड़ा। निहालगढ़ रेलवे स्टेशन अधीक्षक लखन लाल ने बताया कि प्रकरण में 10 मिनट के लिए बेगमपुरा एक्सप्रेस को रोकना पड़ा। आरपीएफ इंस्पेक्टर निहालगढ़ अजय कुमार ने बताया कि चालक ट्रक सहित कब्जे लेकर कार्रवाई की जा रही है। रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर से गुजरने वाले वाहन जाम में फंसे रहे। संवाद