फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Truck hits bike, youth dies

Amethi News: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

Wed, 27 Mar 2024 02:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 27 Mar 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Truck hits bike, youth dies
जायस (अमेठी)। स्थानीय थाने से गुजरने वाले सलोन मार्ग पर पूरे बनिया का पुरवा के पास मंगलवार को ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जब कि दूसरे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। रायबरेली जिले के डीह थाने के रामगंज कुटिया गांव निवासी अखिलेश (25) अपने गांव के धर्मराज के साथ मंगलवार को बाइक से जायस आ रहे थे। सलोन मार्ग पर पूरे बनिया का पुरवा के पास पीछे आए ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़ कर मौके से फरार हो गया। दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

अस्पताल में डॉक्टरों ने अखिलेश को मृत घोषित कर दिया जबकि धर्मराज की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अखिलेश के भाई अन्नू ने बताया कि हादसे के समय धर्मराज बाइक चल रहा था, जिसने हेलमेट पहना था। अखिलेश बाइक पर पीछे बैठा था। एसएचओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed