फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Truck filled with sacks of pulses goes missing, case against driver and attendant

Amethi News: दाल की बोरियों से भरा ट्रक गायब, चालक व खलासी पर केस

Mon, 08 Jul 2024 03:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 08 Jul 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Truck filled with sacks of pulses goes missing, case against driver and attendant
अमेठी सिटी। कानपुर से सुल्तानपुर 434 बोरी दाल लेकर निकला ट्रक संदिग्ध हालात में गायब हो गया। ट्रक चालक व खलासी द्वारा दाल बेचे जाने की जानकारी होने पर कारोबारी ने मुंशीगंज थाने में केस दर्ज करवाया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


कानपुर के किदवई नगर निवासी प्रमोद कुमार गुप्ता रामदेवी पल्सेज के नाम दाल का थोक का व्यापार करते हैं। पुलिस के मुताबिक, एक जुलाई को कानपुर के आवास विकास कल्यानपुर निवासी शिवनायक कुशवाहा ने ट्रांसपोर्ट कंपनी के ट्रक से सुल्तानपुर के शंकरलाल कैलाशी एंड कंपनी के लिए 434 बोरी दाल लोड करवाई थी।
विज्ञापन

मोहनगंज इलाके के काले का पुरवा मजरे तंदुआ गांव निवासी चालक अरमान और खलासी मुस्तकीम दाल लोड कर ट्रक लेकर निकले थे। दाल जब व्यवसायी के प्रतिष्ठान पर नहीं पहुंची तो मामला उजागार हुआ। मालिक ने चालक व परिचालक के मोबाइल पर फोन किया तो फोन बंद मिले। जांच में पता चला कि ट्रक चालक व खलासी ने मिलकर दाल बेच दी है। प्रमोद कुमार ने मुंशीगंज पुलिस को सूचना दी। एसओ प्रेमचंद्र ने बताया कि प्रमोद की तहरीर पर चालक व परिचालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही दाल समेत ट्रक बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed