{"_id":"6335e237205fc60967658987","slug":"truck-collides-with-e-rickshaw-three-killed-seven-injured-amethi-news-lko6507194135","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, तीन की मौत, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, तीन की मौत, सात घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज/भादर (अमेठी)। अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित त्रिसुंडी गांव के पास बुधवार रात करीब ढाई बजे तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रिक्शे के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुंची रामगंज पुलिस ने घायल सभी दस लोगों को जिला अस्पताल सुल्तानपुर पहुंचाया जहां चिकित्सक ने चालक समेत तीन को मृत घोषित कर दिया। सात घायलों का उपचार चल रहा है।
सुल्तानपुर जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र के गोलाघाट स्थित आरके म्यूजिकल ग्रुप के नौ कलाकार बुधवार को शहर के ही एक ई-रिक्शा से प्रतापगढ़ में रामलीला करने गए थे। कार्यक्रम समाप्त कर सभी कलाकार बुधवार ई-रिक्शा से वापस सुल्तानपुर लौट रहे थे। उनका रिक्शा रात करीब ढाई बजे अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर स्थित मॉडल थाना रामगंज के त्रिसुंडी गांव के समीप पहुंचा ही था कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने रिक्शे को टक्कर मार दी।
दुर्घटना के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया। रात गश्त पर निकले पुलिस कर्मी ने इसकी सूचना तत्काल रामगंज पुलिस चौकी प्रभारी हरदेव बहादुर सिंह को दी। चौकी प्रभारी ने तत्काल एंबुलेंस से सभी घायलों को जिला अस्पताल सुल्तानपुर भेजवाया।
विज्ञापन
चिकित्सकों ने सुल्तानुपर कोतवाली नगर क्षेत्र के बेंचू का पुरवा निवासी ई-रिक्शा चालक राजेंद्र निषाद (17), करौदिया निवासी राहुल (20) तथा खैराबाद निवासी अजय धरकार (36) को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल कोतवाली नगर क्षेत्र के सतिया निवासी रोहित (18), गोलाघाट निवासी लक्खू (19), बल्लीपुर निवासी सूरज निषाद के पुत्र शुभम (12), रतनपुर निवासी राजवंत (18), चोपड़ा गली निवासी राधा सोनी (26), अंबेडकर नगर जिला के थाना जलालपुर के गांव मथुराडीह निवासी श्याम सुंदर का पुत्र विपिन (16) तथा गोंडा जिले के तरबगंज साजीपुर निवासी ओम प्रकाश की पुत्री कुमकुम (25) का इलाज जिला अस्पताल में ही चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार सभी की स्थिति खतरे से बाहर है।
तहरीर मिलते ही दर्ज होगा केस
एसएचओ रामगंज मनोज सोनकर ने बताया कि ट्रक की तलाश की जा रही है। कहा कि अब तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।