{"_id":"6151fc228ebc3efd11439eff","slug":"truck-collides-trainee-student-dies-amethi-news-lko597539687","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने मारी टक्कर, प्रशिक्षु छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने मारी टक्कर, प्रशिक्षु छात्रा की मौत
विज्ञापन
06 : भेटुआ : मार्ग दुर्घटना में प्रशिक्षु की मौत के बाद रोते-बिलखते परिवारीजन। -संवाद
- फोटो : AMETHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भेटुआ (अमेठी)। धम्मौर-अमेठी मार्ग स्थित घटकौर गांव के पास सोमवार सुबह ट्रक ने साइकिल से जा रही प्रशिक्षु छात्रा को टक्कर मार दी। दुर्घटना में मौके पर ही छात्रा की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद साथ जा रही सहेलियों ने मामले की जानकारी परिवार व पुलिस को दी। छात्रा की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
पीपरपुर थाना क्षेत्र के बैधिकपुर गांव निवासी मानिक राम की पुत्री लक्ष्मी (20) परतोष स्थित ग्राम भारती में संचालित कौशल विकास मिशन योजना में जीडीए (जनरल ड्यूटी असिस्टेंट) सहायक नर्स की प्रथम वर्ष की छात्रा थी। सोमवार सुबह लक्ष्मी साइकिल से अपनी सहेली वंदना, अर्चना, अंशु व सरिता के साथ संस्थान जा रही थी।
वह जैसे ही धम्मौर-अमेठी मार्ग पर घटकौर गांव के पास पहुुंची थी कि विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी। दुर्घटना में लक्ष्मी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। लक्ष्मी की मौत के बाद मौजूद सहेलियों ने मामले की जानकारी परिवार व पुलिस को दी। दुर्घटना में लक्ष्मी की मौत के बाद ग्रामीण व परिवारीजन आक्रोशित हो गए और मौके पर डीएम व एसपी को बुलाने की मांग करने लगे।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे एसएचओ पीपरपुर रतन सिंह ने आक्रोशित लोगों को कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए शांत कराने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। साथ ही अन्य वैधानिक कार्रवाई शुरू की। कोतवाल ने बताया कि परिवारीजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। बताया कि चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही चालक को हिरसात में लेकर कार्रवाई की जाएगी।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
लक्ष्मी के परिवार में पिता मानिक राम के साथ चार भाई सुरजीत, अजीत, रनजीत व मनजीत हैं। इनकी मां राजमती की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार की इकलौती पुत्री की मौत के बाद पिता सदमे में हैं तो बहन की दर्दनाक मौत से भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है।
शोक सभा के बाद हुआ अवकाश
परतोष। प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षु लक्ष्मी की सड़क दुर्घटना में मौत की सूचना के बाद शोक की लहर दौड़ गई। केंद्र प्रभारी पूजा विश्वकर्मा ने बताया कि लक्ष्मी विलक्षण प्रतिभा की धनी थी। वह कम समय में ही हम सब में प्रिय हो गयी थी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही प्रशिक्षण केंद्र में शोक सभा आयोजित कर अवकाश घोषित कर दिया गया।

04 : भेटुआ : लक्ष्मी। (फाइल फोटो) -संवाद- फोटो : AMETHI