फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Truck again collided with the barrier at Shohrat railway crossing, accident averted

Amethi News: शोहरत रेलवे क्रॉसिंग पर फिर बैरियर से टकराया ट्रक, बचा हादसा

Tue, 25 Mar 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 25 Mar 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Truck again collided with the barrier at Shohrat railway crossing, accident averted
जगदीशुपर के पूरे सोहरत में क्रॉसिंग खोलते रेलवे कर्मचारी। -संवाद
जगदीशपुर (अमेठी)। लखनऊ-सुल्तानपुर रेल ट्रैक पर निहालगढ़ की पूरे शोहरत रेलवे क्राॅसिंग पर रविवार रात फिर एक ट्रक चालक ने टक्कर मारकर बैरियर को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस बार गेटमैन ने सतर्कता दिखाते हुए ट्रक को तत्काल पीछे कराया और क्राॅसिंग पर स्लाइडिंग बूम लगाकर हाईवे पर आवागमन रोकते हुए सुरक्षा नियमों के तहत ट्रेनों को गुजारा। सोमवार सुबह आठ बजे कर्मियों ने क्षतिग्रस्त बैरियर की मरम्मत की। एक सप्ताह पहले इसी रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रक से मालगाड़ी टकरा गई थी, जिससे 12 घंटे तक रूट बाधित रहा था।
विज्ञापन



रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर स्थित पूरे शोहरत रेलवे क्रॉसिंग पर रविवार रात 3:38 बजे मालगाड़ी आने का संकेत मिलने के बाद गेटमैन लालजीत क्रॉसिंग का बैरियर बंद कर रहे थे। इसी दौरान गोरखपुर के बांसगांव के शेरो चौबेपुर गांव निवासी रनजीत ट्रक को क्रॉसिंग बंद होने से पहले पार करने की कोशिश करने लगा। इस कोशिश के दौरान ट्रक बैरियर से टकरा गया और बैरियर क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन



इसके गेटमैन ने सतर्कता दिखाते हुए ट्रक को बाहर करवाते हुए मामले की जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। इसके बाद सोमवार सुबह 8:30 बजे तक स्लाइडिंग बूम की मदद से सुरक्षा नियमों के बीच ट्रेनों को गुजारा। बैरियर क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर पहुंचे कर्मियों ने मरम्मत कार्य पूरा किया तो क्रॉसिंग की व्यवस्था सामान्य हुई। स्टेशन अधीक्षक लखन लाल मीना ने बताया कि ट्रक की टक्कर से क्राॅसिंग बैरियर क्षतिग्रस्त हुआ था। उसे सही करवा दिया गया है। मामले की जांच आरपीएफ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ट्रक सहित हिरासत में चालक, केस दर्ज
पूरे शोहरत रेलवे क्राॅसिंग में बैरियर को क्षतिग्रस्त करने वाले ट्रक चालक को वाहन सहित गेटमैन ने आरपीएफ के सुपुर्द कर दिया। आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed