{"_id":"61b3a0f1ef825f501826ad34","slug":"troubled-passengers-due-to-non-starting-of-monthly-ticket-facility-amethi-news-lko60836922","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासिक टिकट सुविधा शुरू न होने से परेशानी यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासिक टिकट सुविधा शुरू न होने से परेशानी यात्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। कोविड काल से बंद ट्रेनों में मासिक टिकट व्यवस्था बहाल नहीं होना दैनिक यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। ट्रैक पर संचालित तीन इंटरसिटी एक्सप्रेस में अनारक्षित टिकट पर यात्रा की सुविधा मान्य होने के बाद यात्रियों को राहत तो मिली है लेकिन दैनिक यात्रियों को प्रतिदिन बुकिंग काउंटर पर टिकट लेने की परेशानी से निजात नहीं मिल रही है। ऐसे में जहां दैनिक यात्रियों को अधिक पैसा खर्च करना पड़ रहा है वहीं उन्हें प्रतिदिन बुकिंग काउंटर की भीड़ में शामिल होने को मजबूर होना पड़ रहा है।
22 मार्च 2020 से कोविड संक्रमण से बचाव के लिए बेपटरी हुई रेल यात्रायात सुविधा बहाल होने का नाम नहीं ले रही है। कोविड संक्रमण से पहले यात्रियों को आरक्षित के साथ अनारक्षित व मासिक टिकट पर ट्रेनों पर यात्रा करने की सुविधा मिलती थी। मासिक टिकट पर सर्वाधिक दैनिक यात्री अप/डाउन कानपुर-प्रतापगढ़, लखनऊ-वाराणसी व वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी से यात्रा करते थे।
कोविड संक्रमण के बाद ट्रेनों का संचालन धीरे-धीरे बहाल तो हुआ लेकिन अब तक मात्र तीनों इंटरसिटी के साथ सिर्फ पद्मावत एक्सप्रेस पर अनारक्षित टिकट पर यात्रा की सुविधा विभाग ने यात्रियों को दी है। अप/डाउन कानपुर-प्रतापगढ़, लखनऊ-वाराणसी व वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी से यात्रा करने वाले दैनिक यात्रियों को मासिक टिकट पर यात्रा करने की सुविधा अब तक बहाल नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
ऐसे में दैनिक यात्रियों को जहां प्रतिदिन टिकट पर अधिक धन खर्च करना पड़ रहा है वहीं बुकिंग काउंटर पर घंटों पंक्तिबद्ध होने को मजूबर होना पड़ रहा है। दैनिक यात्रियों ने रेल विभाग ने मासिक टिकट पर यात्रा की सुविधा बहाल करने की मांग की है।
स्टेशन अधीक्षक बाबूलाला मीना ने बताया कि अनारक्षित टिकट पर सिर्फ अप/डाउन कानपुर-प्रतापगढ़, लखनऊ-वाराणसी व वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस व पद्मावत एक्सप्रेस पर यात्रा ही मान्य है। मासिक टिकट बुकिंग करने का आदेश अभी नहीं मिला है। आदेश मिलने के बाद मासिक टिकट बुकिंग का कार्य शुरू होगा।