{"_id":"67953803532e3f64320dc85b","slug":"tricolor-will-wave-with-pride-today-amethi-news-c-96-1-ame1002-133749-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: आन-बान-शान के साथ आज लहराएगा तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: आन-बान-शान के साथ आज लहराएगा तिरंगा
Sun, 26 Jan 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 26 Jan 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गणतंत्र दिवस पर रविवार को पूरी आन-बान-शान के साथ तिरंगा लहराएगा। झंडारोहण के साथ प्रमुख कार्यक्रम कलेक्ट्रेट व पुलिस लाइंस में आयोजित होगा। गणतंत्र दिवस पर सरकारी कार्यालयों में सुबह 8:30 बजे जबकि शिक्षण संस्थानों में सुबह 10 बजे होगा ध्वजारोहण होगा। राज्यमंत्री मंयकेश्वर शरण सिंह सुबह 9:30 बजे पुलिस लाइन ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। इसके बाद 10:30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमो का शुभारंभ होगा।
डीएम निशा अनंत ने बताया कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर नवीन कलेक्ट्रेट परिसर सहित सभी सरकारी व अर्ध सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण सुबह 08:30 बजे होगा। इस दौरान राष्ट्रगान के बाद सभी को संविधान की प्रस्तावना एवं उससे संबंधित इतिहास के बारे में जानकारी देने के साथ ही विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि ध्वजारोहण के बाद 11 बजे सम्मान चिह्न व प्रमाण पत्र का वितरण भी होगा।