Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Travelling on the highway in fog is dangerous, and the arrangements are inadequate.

Amethi News: कोहरे में जानलेवा है हाईवे का सफर, इंतजाम भी नाकाफी

Sat, 20 Dec 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 20 Dec 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Travelling on the highway in fog is dangerous, and the arrangements are inadequate.
बांदा-टांडा हाईवे से जुड़े बरनाटीकर और रोहसी खुर्द लिंक मार्ग। -संवाद
अमेठी सिटी। हाईवे पर आपको सफर करना है तो इन दिनों टाल ही दें। वजह ये कि कोहरा इतना घना है कि किसी भी घटना से कभी भी इन्कार नहीं किया जा सकता। बात अगर टांडा-बांदा हाईवे की करें तो यहां कुछ ही दूरी पर अचानक मोड़ आता है। सामने से तेज रफ्तार ट्रक अगर निकल जाए तो चालक हड़बड़ा जाता है। यही हाल इन दिनों गौरीगंज से गुजरने वाले हाईवे और आसपास के मार्गों का बना हुआ है, जहां कोहरे में सफर जोखिम भरा हो गया है। पुलिस अभिलेख स्थिति की गंभीरता साफ दर्शाते हैं।
विज्ञापन






गौरीगंज क्षेत्र में 11 माह में अलग-अलग स्थानों पर 57 सड़क हादसे दर्ज किए गए। इन घटनाओं में 29 लोगों की मौत हुई, जबकि 42 लोग घायल हुए। पुलिस के अनुसार कई छोटे हादसों की सूचना तक नहीं दी जाती, ऐसे में वास्तविक आंकड़ा इससे अधिक माना जा रहा है। सर्वाधिक हादसे गौरीगंज से गुजरने वाले टांडा-बांदा हाईवे पर करीब दस किलोमीटर के दायरे में हुए हैं।
विज्ञापन



बाबूगंज बाजार चौराहा, बनी रेलवे स्टेशन के पास मोड़, गुवावां मोड़, काजीपट्टी मोड़, बरनाटीकर मोड़, जामों मोड़, बाइपास मोड़ और पांडेयपुर मोड़ सबसे अधिक संवेदनशील बने हैं। इन स्थानों पर गांवों और लिंक मार्गों से वाहन सीधे हाईवे पर पहुंचते हैं। कोहरे में आगे की सड़क साफ न दिखने से वाहन चालकों को मोड़ और चौराहे का अंदाजा नहीं लग पाता, नतीजा टक्कर के रूप में सामने आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हाईवे के कई हिस्सों में संकेतक नजर नहीं आते। गति नियंत्रण की व्यवस्था भी कमजोर है। कई जगह सड़क किनारे प्रकाश व्यवस्था सीमित दिखती है। भारी वाहनों की आवाजाही से स्थिति और कठिन हो जाती है। अचानक सामने आए वाहन से बचने की कोशिश में संतुलन बिगड़ जाता है।


बरनाटीकर मोड़ पर हर दिन जोखिम
बरनाटीकर मोड़ पर पहुंचते ही खतरा महसूस होता है। बरनाटीकर और रोहसी खुर्द की ओर से आने वाले वाहन बिना चेतावनी के सीधे हाईवे पर आ जाते हैं। न ब्रेकर दिखते हैं, न दिशा बताने वाला संकेतक। पास में स्कूल होने के बाद भी सुरक्षा इंतजाम कमजोर बने हुए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह और शाम यहां निकलना सबसे ज्यादा कठिन होता है।



जामों मोड़ पर अचानक भिड़ंत का डर
जगदीशपुर-गौरीगंज-लालगंज मार्ग जामों मोड़ पर सीधे हाईवे से जुड़ता है। कोहरे में चालकों को सामने हाईवे होने का आभास देर से होता है। अचानक गुजरते ट्रक खतरा बढ़ा देते हैं। मोड़ संकरा है और रेलिंग भी नजर नहीं आती। आसपास शैक्षिक संस्थान होने से आवाजाही बनी रहती है।



पांडेयपुर मोड़ पर दिशा का भ्रम
सरायभागमानी के पास पांडेयपुर मोड़ चौराहे पर संकेतक नहीं दिखते। गांवों और लिंक मार्गों से वाहन सीधे हाईवे पर पहुंचते हैं। कोहरे में दिशा साफ न होने से हादसे की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed