{"_id":"65e61fa379c502f27f02a7f7","slug":"traveling-difficult-on-holi-trains-full-amethi-news-c-96-1-ame1002-114675-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: होली पर यात्रा मुश्किल, ट्रेनें फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: होली पर यात्रा मुश्किल, ट्रेनें फुल
Tue, 05 Mar 2024 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 05 Mar 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। होली पर यात्रा कष्टदायक हो सकती है। रूट की सभी ट्रेनें अभी से फुल हो गई हैं। त्योहार पर घर जाने के लिए लोगों को अब तत्काल टिकटों का ही सहारा है। रिजर्वेशन फुल होने के कारण ज्यादातर लोग वेटिंग का ही टिकट लेने को मजबूर हैं।
होली 25 मार्च को है। ऐसे में घर आकर परिजनों के साथ त्योहार मनाने का सपना पाले लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ सकता है। त्योहार पर ट्रेन से घर जाने के लिए लोग टिकट के लिए बुकिंग काउंटर पहुंच रहे हैं जहां सभी ट्रेनों के फुल होने की जानकारी मिल रही है।
पिछले एक माह से दिल्ली से आने वाली पद्मावत एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, नीलांचल एक्सप्रेस और मुंबई से आने वाली उद्योग नगरी व साकेत एक्सप्रेस के साथ ही अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल में सीटें फुल चल रही हैं।
विज्ञापन
ऐसे में कुछ लोग सफर के लिए वेटिंग टिकट बनवा रहे हैं तो कुछ साथियों की मदद से सफर करने की तैयारी में हैं। जिन लोगों को रिजर्वेशन नहीं मिल सका है, वे तत्काल टिकट के चक्कर में हैं। परेशानी सिर्फ आने की ही नहीं है बल्कि होली के बाद लौटने के लिए भी भारी मुसीबत झेलनी पड़ेगी। प्रभारी सीआरएस इनामउल्ला अंसारी ने बताया कि होली के पहले मुंबई व दिल्ली से आने वाली ट्रेनों में सीटें फुल हो गई हैं। यह संकट 15 मार्च तक बना रहेगा।
15 अप्रैल के बाद ट्रेनों में मिलेगी बर्थ
दिल्ली, मुंबई और पंजाब जाने वाले यात्रियों को 15 अप्रैल के बाद ही कुछ दिनों के लिए ट्रेनों में बर्थ मिल सकती है। साकेत, उद्योगनगरी, पंजाब मेल, काशी विश्वनाथ और पद्मावत एक्सप्रेस में बीस दिनों तक लोगों को दिक्कत नहीं होगी, हालांकि पहली मई के बाद फिर सफर मुश्किल हो जाएगा।
ट्रैवल एजेंसियों पर भी मारामारी
होली पर घर आने वाले लोगों को ट्रेनों में आरक्षित टिकट न मिलने के कारण बस से सफर करना पड़ेगा। दिल्ली से होली पर घर आने वाले ज्यादातर लोग अब ट्रैवल एजेंसियों का रुख कर रहे है ताकि वे समय से घर पहुंच सकें।