फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   transformer burned a week before

एक हफ्ते से ट्रांसफॉर्मर खराब

Fri, 06 Aug 2021 09:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
transformer burned a week before
04 : अमेठी : पूरे जगन्नाथ दरखा में जला पड़ा विद्युत ट्रांसफार्मर। - फोटो : AMETHI
अमेठी। क्षेत्र के पीठीपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांव पूरे जगन्नाथ मजरे दरखा में पिछले एक सप्ताह से ट्रांसफॉर्मर खराब पड़ा है। इसके चलते गांव के करीब 300 लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

पूरे जगन्नाथ मजरे दरखा को क्षेत्र स्थित पीठीपुर विद्युत उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति मिलती है। ग्रामीणों को सुचारू आपूर्ति मिल सके इसके लिए गांव में सड़क किनारे ट्रांसफॉर्मर स्थापित है। यह ट्रांसफॉर्मर करीब एक सप्ताह पूर्व अचानक धू-धू कर जल गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से लिखित व मौखिक करने के साथ ऑनलाइन शिकायत भी की है। बावजूद इसके एक सप्ताह बीतने के बाद भी अभी तक खराब ट्रांसफॉर्मर विद्युत पोल से नहीं उतारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण कल्लू शुक्ल, आनंद शुक्ल, शिवम आदि ने बताया कि इस संबंध में कई बार जेई व अन्य अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला गया और न ही अभी तक पोल से उतारा गया।

बीते एक सप्ताह से जहां ग्रामीण अंधेरे में रह रहे हैं वहीं सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बंद पड़े हैं। आपूर्ति नहीं मिलते से ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि हालात यही रहे तो उन्हें धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed