{"_id":"6228f2c853b0020b66577aa1","slug":"training-for-vote-counting-officer-amethi-news-lko6210964174","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणना परिणाम तैयार करने में प्रशिक्षित हुए कार्मिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणना परिणाम तैयार करने में प्रशिक्षित हुए कार्मिक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी) शहर के दो पीजी कॉलेजों में बृहस्पतिवार को मतों की गणना निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने की कवायद जिले में तेज हो गई है। बुधवार को शहर के रणंजय इंटर कॉलेज में विधानसभावार निर्धारित पार्टी के सभी कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अफसरों ने कर्मियों को परिणाम तैयार करने के साथ ईवीएम मशीन सील सील जांच व नंबर मिलाने की विधि समझाई।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण करते हुए प्रेक्षक व अफसरों ने कर्मियों को उनकी जिम्मेदारी समझाते हुए लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी। जिले की चार विधानसभा क्षेत्र के 48 प्रत्याशियों की किस्मत के फैसले के पहले बुधवार को मतों की गणना के लिए नामित कर्मियों को दूसरे चरण का प्रशिक्षण दिया गया। शहर के रणंजय इंटर कॉलेज में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण प्रेक्षक ई. रवींद्रन, डॉ. गरिमा मित्तल, प्रशांत कुमार पांडा व सोनमणि बोरा ने डीएम राकेश कुमार मिश्र व सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर के साथ किया।
प्रेक्षकों ने गणना कार्मिकों को मतगणना नियमों के साथ उनकी जिम्मेदारी समझाई। इसके साथ पोस्टल बैलेट के साथ ईवीएम में पड़े मतों की गणना के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की भी जानकारी विस्तार से दी। मास्टर ट्रेनरों ने कर्मियों को बताया कि मतगणना में सबसे पहले कंट्रोल यूनिट के कैरिंग बक्से की सील जांच करने के बाद ही उसे खोलें। कंट्रोल यूनिट की सभी सीलों की जांच कर संतुष्ट होने के बाद देखें कि रिजल्ट खंड के बाहरी और आंतरिक कवर में पीठासीन अधिकारी द्वारा लगाई गई सील यथावत है या नहीं।
विज्ञापन
बताया कि सील मतदान अभिकर्ताओं को दिखाएं और रिजल्ट बटन के ऊपर लगे हरे पेपर सील की संख्या का मिलान प्रारूप 17 के भाग एक से करें। इसके बाद कंट्रोल यूनिट का स्विच ऑन करें। हरे कागज की सील फाड़ कर रिजल्ट बटन दबाएं। यदि इस पूरी प्रक्रिया से मतगणना अभिकर्ता संतुष्ट न हों तो पूरी प्रक्रिया पुन: दोहराएं। प्रशिक्षकों ने कहा कि काउंटिंग की पूरी प्रक्रिया से अपने उच्चाधिकारियों को अवगत कराएं और उनकी संतुष्टि के बाद ही कंट्रोल स्विच को ऑफ करें।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में नामित मास्टर ट्रेनरों ने कार्मिकों को पोस्टल बैलेट की गणना के साथ यह भी बताया कि किन परिस्थितियों में उन्हें निरस्त किया जाएगा। ईवीएम में पड़े मतों की गणना के दौरान कंट्रोल यूनिट का स्चिव ऑन करने, रिजल्ट सेक्शन की बटन ऑन करने के बाद प्रत्येक उम्मीदवार को प्राप्त मत प्रदर्शित करते हुए उसका रिजल्ट सीट तैयार करने की विधि समझाई। प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद मॉक पोल कराते हुए गणना प्रशिक्षण की जांच भी की गई। इस मौके पर बीएसए डॉ. अरविंद कुमार पाठक, एएओ आशुतोष मिश्र व मास्टर ट्रेनर अजय सिंह सभी नामित ट्रेनर व कर्मी मौजूद रहे।