{"_id":"6011b0978ebc3e544e40be38","slug":"tractor-rally-held-in-all-tehsils-amethi-news-lko5618822157","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी तहसीलों में निकाली ट्रैक्टर रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी तहसीलों में निकाली ट्रैक्टर रैली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज-अमेठी। विभिन्न किसान संगठनों के आह्वान पर मंगलवार को सभी तहसीलों में ट्रैक्टर रैली निकाली गई। इस दौरान अमेठी में रैली निकाल रहे सपाइयों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। हालांकि अन्य तहसीलों में यह प्रदर्शन प्रतीकात्मक ही रहा।
केंद्र सरकार की ओर से बनाए गए तीन नये कृषि कानून के विरोध में किसानों का आंदोलन चल रहा है। आंदोलन के समर्थन में मंगलवार को किसानों को ट्रैक्टर रैली निकालनी थी। हालांकि प्रशासन की अनुमति न मिलने के कारण अमेठी को छोड़ अन्य तहसीलों में यह प्रदर्शन प्रतीकात्मक ही रहा। अमेठी में भी किसानों के बजाय उनके समर्थन में सपाइयों ने ट्रैक्टर रैली निकाली।
पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष शंभू यादव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर ट्रैक्टर मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए तीनों कानून वापस लिए जाने की मांग उठाई। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को सपा नेता अभिषेक मौर्य सोनू, मनीराम वर्मा, मुकेश यादव, शिव प्रताप यादव आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान एसडीएम महात्मा सिंह व सीओ अर्पित कपूर भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। कुछ मौके पर सपाइयों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। इस मौके पर प्रदीप यादव, आरपी पांडेय, डीके यादव, जय सिंह प्रताप यादव, राजा सिंह, राजकुमार मौर्य व मक्खन लाल समेत बड़ी संख्या में सपाई मौजूद रहे। जिला मुख्यालय पर दोपहर बाद तिलोई से गिनती के ट्रैक्टर लेकर पहुंचे किसानों ने कानूनों को वापस लेने की मांग की।