{"_id":"60d7694d8ebc3e09c65d0c7d","slug":"track-doubling-work-completed-between-amethi-to-rupamau-amethi-news-lko584284794","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी से रूपामऊ के बीच पूरा हुआ दोहरीकरण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी से रूपामऊ के बीच पूरा हुआ दोहरीकरण कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर क्रॉसिंग के नाम पर अब ट्रेनों के संचालन में बाधा नहीं आएगी। तीन चरण में अमेठी से रूपामऊ तक रेल लाइन दोहरीकरण व विद्युतीकरण कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी मिल गई है।
जायस-रूपामऊ के बीच शुक्रवार को ट्रायल पूरा होने के साथ ब्लॉक अवधि भी समाप्त हो गई। बंद ट्रेनों का संचालन शनिवार से शुरू हो गया है।
रेल यात्रा को सुगम व समय से कराने के लिए रेल विभाग ने गत वित्तीय वर्ष में रूपामऊ से अमेठी के बीच रेल लाइन दोहरीकरण व विद्युतीकरण कार्य को मंजूरी प्रदान करते हुए धनावंटन किया था।
रेल विकास निगम ने पहले चरण में अमेठी-गौरीगंज के बीच पांच मार्च 2020 तक, दूसरे चरण में गौरीगंज से जायस 13 अक्टूबर और तीसरे चरण में जायस से रूपामऊ के बीच कार्य पूरा कराया।
विज्ञापन
ट्रायल के बाद से अमेठी से जायस के बीच अब तक दोनों लाइनों पर ट्रेनों का संचालन हो रहा था तो शनिवार से अमेठी से रूपामऊ के बीच दोहरीकरण ट्रैक पर ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी मिल गई है।
पिछले दिनों जासय-रूपामऊ के बीच शेष कार्य पूरा करने के लिए ब्लॉक आदेश जारी करते हुए दो जोड़ी ट्रेनों का संचालन निरस्त करने के साथ पांच ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर संचालन किया जा रहा था।
शनिवार को ब्लॉक अवधि पूरी होने के बाद सभी ट्रेनों का संचालन बहाल हो गया है। अमेठी-रूपामऊ व लखनऊ-गंगागंज के बीच दोहरीकरण ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन शुरु होने से अब ट्रेनों की क्रासिंग के नाम पर विलंब नहीं होगा तो ट्रेन समय से गंतव्य तक पहुंचेगी।
ट्रेन का संचालन नियमित होने के बाद यात्रियों को सहूलियत होगी। स्टेशन अधीक्षक गौरीगंज राजेश कुमार ने बताया कि शनिवार से पंजाब मेल, जनता एक्सप्रेस के साथ नीलांचल एक्सप्रेस, अर्चना व न्यू यशवंतपुर एक्सप्रेस का संचालन नियमित समय से निर्धारित दिन पर होगा। ट्रेनों का संचालन बहाल होने के बाद रेल यात्रियों को सुविधा मिलेगी।