फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   track dead body amethi

Amethi News: रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला युवक का शव

Sun, 02 Apr 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 02 Apr 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
track dead body amethi
ओम प्रकाश  फाइल फोटो।
मुसाफिरखाना (अमेठी)। कस्बे में स्थित रेलवे स्टेशन के पश्चिमी केबिन के पास शनिवार की सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा। मृतक की जेब से पुलिस ने एक सोसाइड नोट भी बरामद किया है।
विज्ञापन

जीआरपी की मौजूदगी में मृत युवक की पहचान जामो थाना क्षेत्र के मूंघी निवासी ओम प्रकाश (30) के रूप में हुई। पुलिस ने मृत युवक के जेब की तलाशी ली तो उसमें सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में आत्महत्या करने का उल्लेख किया गया है। मृतक ने यह भी लिखा था कि इसके लिए परिजनों को किसी भी तरह से परेशान न किया जाए।
विज्ञापन

घटना स्थल पर पहुंची मृतक की मां फूलकली ने बताया कि तीन भाइयों में वह सबसे बड़ा था। दिमागी हालत इन दिनों ठीक नहीं थी। इसी वजह से उसकी पत्नी भी नहीं आ रही थी। मृतक दिल्ली में रहता था। कुछ दिन पहले ही घर आया था। रविवार दोपहर तक वह घर में ही था। दोपहर बाद नजदीकी बाजार गया था लेकिन वापस नहीं लौटा। रात भर उसकी तलाश की जाती रही। सुबह मौत की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को भी एक शव मिला था

जगदीशपुर (अमेठी)। स्थानीय थाना क्षेत्र के पूरे जबर मजरे मंगौली में रेल ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव शुक्रवार सुबह मिला था। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार शव के चेहरे और शरीर के बगल पिछले हिस्से में कटे व चोट के निशान थे। युवक ने नीली जींस, प्रिंटेड शर्ट के साथ पैर में स्लीपर पहने हुए था। एसएचओ ने बताया कि युवक की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed