{"_id":"67e5994fb2569ec16304fe60","slug":"today-the-farewell-prayer-will-be-offered-under-the-surveillance-of-drone-cameras-amethi-news-c-96-1-ame1002-137303-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: ड्रोन कैमरों की निगरानी में आज अदा होगी अलविदा की नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: ड्रोन कैमरों की निगरानी में आज अदा होगी अलविदा की नमाज
Fri, 28 Mar 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 28 Mar 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। अलविदा की नमाज शुक्रवार को जिले की 367 मस्जिदों में अदा की जाएगी। इस दौरान सुरक्षा के पुलिस ने कड़े प्रबंध किए हैं। सभी थाना प्रभारियों को भ्रमणशील रहते हुए निगरानी करने को कहा गया है। संवेदनशील स्थानों की ड्रोन कैमरों से निगरानी की व्यवस्था बनाते हुए जायस, इन्हौंना, मुसाफिरखाना व जगदीशपुर में पुलिस संग पीएसी की ड्यूटी लगाई गई है।
जिले में शुक्रवार को 367 मस्जिदों में अलविदा की नमाज होगी। पुलिस आंकड़ों के अनुसार गौरीगंज में आठ, मुंशीगंज में 11, जामों में 22, अमेठी में 17, पीपरपुर में 12, संग्रामपुर में 13, रामगंज में आठ, मुसाफिरखाना में 22, जगदीशपुर में 36, बाजारशुकुल में 62, कमरौली में 38, भाले सुल्तान व जायस में 17-17, फुरसतगंज में आठ, शिवरतनगंज में 22 व इन्हौंना थाना क्षेत्र की 37 मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी। अलविदा की नमाज को लेकर मस्जिदों की सफाई के साथ अन्य जरूरी व्यवस्था मस्जिद कमेटियों की ओर से पूरी की गई है।
इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने तैयारियां की हैं। संवेदनशील कस्बा जगदीशपुर, जायस, इन्हौंना व मुसाफिरखाना में अतिरिक्त पुलिस बल के साथ पीएसी को तैनात किया जाएगा। गौरीगंज, अमेठी, जामों, बाजारशुकुल व अन्य कस्बों में भी फोर्स की तैनाती की गई है। संवेदनशील कस्बों में ड्रोन कैमरों से निगरानी की व्यवस्था बनाई गई है। एएसपी हरेंद्र कुमार ने बताया कि अलविदा की नमाज को लेकर पुलिस सतर्क है। सभी पुलिस अधिकारी व थाना प्रभारी नमाज के दौरान भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे।