{"_id":"688e653f71401e1176048149","slug":"today-meritorious-students-will-get-bhavishya-jyoti-samman-amethi-news-c-96-1-lu11010-145964-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: आज मेधावियों को मिलेगा भविष्य ज्योति सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: आज मेधावियों को मिलेगा भविष्य ज्योति सम्मान
Sun, 03 Aug 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। 10वीं और 12वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सोमवार को भविष्य ज्योति सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम मुसाफिरखाना स्थित होटल सरस्वती इन परिसर में सुबह 11 बजे से होगा। अमर उजाला की पहल पर आयोजित इस समारोह में यूपी बोर्ड और सीबीएसई के छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र और मेडल प्रदान किए जाएंगे।
समारोह में डीएम संजय चौहान मुख्य अतिथि और पुलिस अधीक्षक अपर्णा कौशिक विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी। बीएसए संजय तिवारी और डीआईओएस राजेश द्विवेदी भी मंच साझा करेंगे। कार्यक्रम में शिक्षाविद कॅरियर की दिशा में मार्गदर्शन देंगे। इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को विशेषज्ञों से सीधा संवाद का अवसर मिलेगा।
भविष्य ज्योति कार्यक्रम में शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल मुसाफिरखाना, डिवाइन पब्लिक स्कूल, आलोक प्रमोद इंटर कॉलेज अमेठी, बीएसए कार्यालय, एआरटीओ, महेश सोनी और सीएमओ का सहयोग रहेगा।