फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Tired of teasing, minor left studies, case registered

Amethi News: छेड़खानी से तंग नाबालिग ने छोड़ी पढ़ाई, केस दर्ज

Mon, 08 Apr 2024 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 08 Apr 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Tired of teasing, minor left studies, case registered
अमेठी सिटी। गौरीगंज थानाक्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने एक व्यक्ति पर अपनी नाबालिग पुत्री से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि छेड़छाड़ से परेशान नाबालिग बेटी ने पढ़ाई भी छोड़ दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की तो पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला का आरोप है कि कि शुक्रवार को उनकी बेटी घर के अंदर अपना कामकाज कर रही थी। तभी पड़ोस का एक युवक बेटी को घर में अकेली पाकर अंदर घुसकर छेड़खानी कर उसे घर से उठाकर ले जाने का प्रयास किया। बेटी की चीख-पुकार सुनकर जब आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी युवक बेटी को उठा ले जाने की धमकी देते हुए भाग गया। युवक और उसके माता-पिता ने मिलकर महिला व उसकी तीन बेटियों की पिटाई भी किया। घटना से उनकी बेटी व पूरा परिवार डरा हुआ है।
विज्ञापन

पीड़िता की मां का यह भी आरोप है कि आए दिन आरोपी युवक द्वारा परेशान करने के कारण बेटी को कक्षा छह की पढ़ाई बंद करनी पड़ी। एसएचओ शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि मामले में आरोपी व उसके माता-पिता के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच हो रही है। जांच के बाद पूरे प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed