फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Tikramafi Chowki in-charge was transferred due to protest by traders

Amethi News: व्यापारियों के विरोध पर टीकरमाफी चौकी प्रभारी का हुआ तबादला

Thu, 20 Mar 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 20 Mar 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Tikramafi Chowki in-charge was transferred due to protest by traders
संग्रामपुर (अमेठी)। टीकरमाफी चौकी प्रभारी और सिपाहियों की व्यापारियों के साथ हुई अभद्रता व मारपीट की घटना में अमेठी एसपी ने कार्रवाई की है। व्यापारियों के धरना-प्रदर्शन के चलते एसपी ने टीकरमाफी चौकी प्रभारी का तबादला कर यहां पर नए प्रभारी की तैनाती कर दी है। होली के दिन शाम को टीकरमाफी बाजार में व्यापारी श्यामलाल, ओमप्रकाश मोदनवाल की दुकान पर हंगामा हुआ था। आरोप है कि चौकी प्रभारी और सिपाहियों ने व्यापारी के परिवार से अभद्रता की। घटना से नाराज व्यापारियों ने प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी पर कार्रवाई की मांग की थी। प्रदर्शन में व्यापारी संगठन के जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल, टीकरमाफी बाजार प्रभारी देवचंद्र सिंह सहित कई व्यापारी शामिल थे। सीओ ने जिलाध्यक्ष से बातचीत कर व्यापारियों को कार्रवाई का आश्वासन दिया था। मंगलवार को एसपी ने चौकी प्रभारी का तबादला कर दिया और नए चौकी प्रभारी ने अपनी जिम्मेदारी भी संभाल ली। चौकी पर तैनात एक दीवान और दो सिपाहियों को ड्यूटी के लिए थाने, जबकि थाने से दो सिपाही और एक दीवान को चौकी पर भेजा गया है। सीओ मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि व्यापारियों के विरोध के बाद टीकरमाफी चौकी प्रभारी को हटाकर नए चौकी प्रभारी संजीव कुमार की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed