फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Tiddi

प्रयागराज पहुंचा टिड्डियों का दल, जिले में अलर्ट

Thu, 11 Jun 2020 09:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Tiddi
गौरीगंज (अमेठी)। प्रयागराज में पहुंची टिड्डियों के प्रकोप को देखते हुए जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है। डीएम के निर्देश पर सीडीओ ने संबंधित विभाग के अफसरों के साथ बैठक कर रणनीति बनाते हुए उन्हें आवश्यक संसाधन दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। कृषि विभाग को ग्रामवार प्रचार प्रसार करने तथा किसानों को फसल बचाने के लिए जागरूक करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

किसानों की फसल नष्ट कर रही टिड्डियों के प्रकोप से निपटने के लिए शासन के निर्देश पर जिले में पूर्व से ही तैयारी की गई थी। बुधवार को प्रयागराज में बढ़े टिड्डियों के प्रकोप को देखते हुए डीएम अरुण कुमार ने जिले में अलर्ट जारी करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। डीएम के आदेश पर सीडीओ प्रभुनाथ ने विकास भवन में संबंधित विभाग के अफसरों के साथ बैठक कर रणनीति तयार की। सीडीओ ने अग्निशमन अधिकारी व सभी नगर पंचायत व नगर पालिका के ईओ वाहन व टैंकर को तैयार रखते हुए सूचना मिलते ही टिड्डियों को नष्ट करने के लिए मौके पर तत्काल पहुंचने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएचओ व डीएफओ को किसानों को अपनी धान की नर्सरी के बचाव का साधन अपनाए जाने के लिए प्रचार प्रसार कराने की जिम्मेदारी दी। कृषि विभाग को आवश्यक रसायन व अन्य संसाधन जुटाकर तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया। ग्रामवार गठित टीम को अलर्ट पर रखते हुए क्षेत्र की निगरानी कराने को कहा। किसानों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर संसाधन जुटाकर उसे भी प्रयोग में लेने का निर्देश दिया। ग्राम स्तर पर लेखपाल, प्रधान, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक व सफाई कर्मी की भी मदद लेने को कहा गया है। बैठक में जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय समेत संबंधित अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed