फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   three teachers salary stop

तीन शिक्षक व एक शिक्षामित्र का वेतन रोका

Sun, 08 Mar 2020 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
three teachers salary stop
गौरीगंज (अमेठी)। स्कूल में शिक्षण के बजाए मोबाइल में व्यस्त रहना शनिवार को तीन परिषदीय शिक्षक व एक शिक्षामित्र को भारी पड़ा। बीएसए ने स्कूल का निरीक्षण किया तो शिक्षकों की मनमानी के साथ एमडीएम में गड़बड़ी व शैक्षिक स्तर संतोषजनक नहीं मिला। नाराज बीएसए ने दोनों का वेतन बाधित करते हुए जवाब देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने व शिक्षकों की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए शनिवार को बीएसए विनोद कुमार मिश्र ने तिलोई ब्लॉक के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूल हसवा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक स्कूल में इंचार्ज प्रधानाध्यापक गुरुचरण व सहायक अध्यापक प्रेरणा सिंह तो उच्च प्राथमिक स्कूल में रुस्तम कुमार व शिक्षामित्र मीरा सिंह शिक्षण के बजाए मोबाइल में व्यस्त मिले।
विज्ञापन

इतना ही नहीं प्राथमिक स्कूल में एमडीएम का निर्माण नहीं हो रहा था तो उच्च प्राथमिक स्कूल में एमडीएम की जांच नहीं होने के साथ ही बच्चों का शैक्षणिक स्तर पर संतोषजनक नहीं मिला। शिक्षकों की मनमानी से नाराज बीएसए ने सभी का वेतन बाधित करते हुए तीन दिन में लिखित जवाब देने का निर्देश दिया है। बीएसए ने जवाब से संतुष्ट नहीं होने तथा शैक्षिक स्तर में सुधार नहीं होने और भविष्य में स्कूल में मोबाइल का प्रयोग करने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है। बीएसए की कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed