फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Three sent to jail in teenage girl's death case

Amethi News: किशोरी की मौत मामले में तीन को भेजा जेल

Thu, 02 Nov 2023 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 02 Nov 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Three sent to jail in teenage girl's death case
पकड़े गए आरोपी
शुकुल बाजार(अमेठी)। किशोरी की मौत के मामले में आठवें दिन पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बयान व साक्ष्यों के आधार पुलिस ने तीनों पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में कार्रवाई की गई है। शामिल एक की तलाश के साथ अन्य की भूमिका व प्रकरण की फिलहाल पुलिस अभी जांच कर रही है। बाजार शुकुल क्षेत्र में 25 अक्तूबर की देर शाम 16 वर्षीय किशोरी की घर के छत पर आग से जलने से मौत हो गई थी। मृतका के पिता ने पांच नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ पुत्री को जलाकर मार डालने का आरोप लगाया था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

फारेंसिक टीम की घटना स्थल के सैंपल की जांच रिपोर्ट, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर पुलिस की टीम लगातार मामले में कड़ी जोड़ने में लगी थी। सर्विलांस टीम ने मोबाइल लोकेशन व सीडीआर की जांच की।
विज्ञापन

जांच में पुलिस को किशोरी को जलाए जाने के सबूत नहीं मिले। कई ऐसे तथ्य मिले जिससे किशोरी को आत्महत्या करने के लिए मजबूर होना पड़ा। बुधवार को पुलिस को देवनगर चौराहे पर किशोरी की मौत के मामले में वांछित पूरे लोहांगी मजरे दक्खिनगांव क्यार मोहम्मद फैजान व गुफरान तथा कस्बा निवासी प्रिंस पाल को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तीनों का चालान आत्महत्या के लिए मजबूर करने व पाॅक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में किया। इसमें शामिल एक की तलाश के साथ पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर अन्य नामजद की भूमिका समेत अन्य तथ्यों की जांच में जुटी है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का दावा पुलिस कर रही है।

एसपी डाॅ. इलामारन जी ने बताया कि तीनों आरोपियों को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में जेल भेज दिया गया। एक अन्य फरार आरोपी जावेद की तलाश की जा रही है। प्रकरण की विस्तृत जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed