फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Three private schools running without recognition were closed

Amethi News: बगैर मान्यता संचालित तीन निजी स्कूलाें को कराया बंद

Sat, 03 Aug 2024 03:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 03 Aug 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Three private schools running without recognition were closed
अमेठी सिटी। बीएसए के निर्देश पर हुई जांच में तीन प्राइवेट स्कूल फर्जी तरीके से चलते पाए गए। मान्यता सहित स्कूल संचालन के अन्य दस्तावेज व मानक न मिलने पर तीनों स्कूलों को नोटिस जारी कर बंद करा दिया गया है। साथ ही इन स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों का नजदीकी परिषदीय विद्यालयों में नामाकंन कराने को कहा गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को संयुक्त टीम के नोडल हरिओम तिवारी व बीईओ राकेश सचान की अगुवाई में टीम ने अमेठी ब्लॉक क्षेत्र में छापा मारा। के महाराजपुर के एक घर में कक्षा एक से पांच तक संचालित ज्ञान स्थली पब्लिक स्कूल में करीब 170 बच्चे पंजीकृत पाए गए। विद्यालय खुला मिला।
विज्ञापन

वहीं वियसिया में दुकानों में कक्षा एक से पांच तक संचालित ग्रोथ पब्लिक स्कूल में करीब 50 बच्चे पठन पाठन करते मिले। कोहरा की एक बाग में टीन शेड आदि रखकर कक्षा एक से लेकर आठ तक संचालित राजपति पब्लिक स्कूल में भी करीब 170 बच्चे मिले।जांच में मान्यता के कोई अभिलेख नहीं मिले। टीम ने तीनों स्कूल संचालकों को नोटिस जारी करते बंद करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल बीईओ हरि ओम तिवारी ने बताया कि तीनों विद्यालस बगैर मान्यता के संचालित मिले हैं। नोटिस देकर संचालन नहीं करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed