{"_id":"5ed283c48ebc3ea8214981ba","slug":"three-positive-ayodhya-medical-college-refer-amethi-news-lko523758161","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन पॉजिटिव अयोध्या मेडिकल कॉलेज रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन पॉजिटिव अयोध्या मेडिकल कॉलेज रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। दिल्ली से वापस आए एक दंपती की रिपोर्ट शुक्रवार देर शाम पॉजिटिव आने पर उन्हें एल-2 श्रेणी में नामित जगदीशपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आयुष्मान भारत का कार्ड नहीं होने तथा प्राइवेट अस्पताल का खर्च व्यय करने में असमर्थता जाहिर करने के बाद शनिवार को उन्हें राजा दशरथ मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर कर दिया गया।
तिलोई के एक गांव निवासी दंपती अपने चार वर्षीय पुत्र के साथ दिल्ली से घर पहुंचे थे। घर पहुंचने पर इन्हें सांस लेने में परेशानी सीने में जलन/दर्द होने की सूचना पर जिला प्रशासन की ओर से 25 मई को सभी की सैंपलिंग कराकर जांच के लिए भेजा गया था।
शुक्रवार देर शाम आई रिपोर्ट में सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद संक्रमितों की ओर से आयुष्मान कार्ड धारक होने तथा निजी अस्पताल में इलाज कराने की सहमति देने पर तीनों को एल-2 श्रेणी में नामित जगदीशपुर के प्राइवेट हास्पिटल राधेश्याम सत्य प्रकाश ट्रामा सेंटर में भर्ती करा दिया गया।
विज्ञापन
शनिवार को अस्पताल की ओर से जब आयुष्मान योजना का कार्ड मांगा गया तो इनकी ओर से आधार कार्ड दिया गया। इलाज पर आने वाले खर्च की राशि मांगने पर इन लोगों ने धनराशि देने में असमर्थता जाहिर की। सूचना पर अस्पताल पहुंचे डीएम अरुण कुमार व सीएमओ डॉ. आरएम श्रीवास्तव ने तीनों को राजा दशरथ मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर कराते हुए आधुनिक एंबुलेंस से रवाना कराया।