{"_id":"662197bebe0414d65a019bd4","slug":"three-of-the-same-family-killed-in-bolero-collision-with-bus-amethi-news-c-96-1-brp1002-117167-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बस की टक्कर से बोलेरो सवार एक ही परिवार के तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बस की टक्कर से बोलेरो सवार एक ही परिवार के तीन की मौत
Fri, 19 Apr 2024 03:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 19 Apr 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बोलेरो
अमेठी सिटी। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर पीपरपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर चौराहे के पास बुधवार की देर रात बड़ा हादसा हो गया। रोडवेज बस ने बोलेरो को टक्कर मार दी। इसमें बोलेरो सवार छह लोग घायल हो गए। घायलों को सुल्तानपुर जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को सुल्तानपुर ले जाया गया है।
प्रतापगढ़ के अंतू थाना क्षेत्र के डंडवा निवासी बाबूलाल वर्मा (65) अपनी बहू लालती देवी (35), नाती सचिन (20), शिवशंकर (25) व भतीजे जितेंद्र वर्मा (32) के साथ बुधवार को सुल्तानपुर जिले के पूरे पीतांबर स्थित मंदिर में दर्शन करने गए थे। लौटते समय देररात करीब डेढ़ बजे दुर्गापुर चौराहे के पास बोलेरो पहुंची थी। स्पीड ब्रेकर से बोलेरो की गति धीमी हुई तभी प्रतापगढ़ शहर से सुल्तानपुर की तरफ जा रही रोडवेज बस ने बोलेरो में जोरदार टक्कर मार दी।
इससे बोलेरो अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। इससे वहां पर अफरा-तफरी मच गई। बस के यात्री भी नीचे उतर आए। पुलिस ने बोलेरो में फंसे लोगों को रेस्क्यू करके बाहर निकाला। बोलेरो चालक चतुरपुर निवासी आशीष समेत घायल सभी छह को सुल्तानपुर जिला अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों ने बाबूलाल, सचिन और जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। चालक आशीष को ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
पीपरपुर एसओ रामराज कुशवाहा ने बताया कि रात में घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। रेस्क्यू करके लोगों को बाहर निकाला गया। सुल्तानपुर अस्पताल भेजा गया, जहां पर तीन की मौत हो गई। घटनास्थल अमेठी जिले में है। अन्य कार्रवाई सुल्तानपुर जिले में हुई है। अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। फिर भी सुल्तानपुर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। दुर्घटना करने वाले वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।
मुंबई में नौकरी करता था जितेंद्र
- सड़क हादसे में मृत जितेंद्र वर्मा मुंबई में चार्टेड अकाउंटेंट था। दो दिन पहले वह मुंबई से घर आया था। हर कोई हादसे के बाद हतप्रभ है। एक ही झटके में परिवार की खुशियां बिखर गई। किसी की समझ में नहीं आ रहा है कि यह सब कैसे हो गया। अमेठी पुलिस की टीम शव के साथ गांव भेजी गई है।