{"_id":"686d655b69cfa4a77c0907d1","slug":"three-inter-district-thieves-arrested-208-batteries-recovered-amethi-news-c-96-1-ame1002-144161-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: तीन अंतरजनपदीय चोर गिरफ्तार, 208 बैटरी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: तीन अंतरजनपदीय चोर गिरफ्तार, 208 बैटरी बरामद
Wed, 09 Jul 2025 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। बैटरी चोरी की घटनाओं में सक्रिय गिरोह के तीन बदमाशों को सोमवार रात गौरीगंज पुलिस व स्वाट टीम ने पड़री-संभावा रोड से पकड़ लिया। उनके कब्जे से 208 बैटरियां, एक पिकअप और एक डीसीएम बरामद की गई है। पकड़े गए बदमाश छह जनपदों में सक्रिय बैटरी चोर गिरोह से जुड़े हैं।
इंस्पेक्टर श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक महेंद्र सरोज, स्वाट व सर्विलांस प्रभारी अनूप सिंह ने पड़री क्षेत्र में घेराबंदी की। मौके पर तीन युवक चोरी की बैटरियां एक वाहन से दूसरे में लादते मिले। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान प्रतापगढ़ के उदयपुर निवासी सद्दाम (25), मकसूद उर्फ दुन्ने (35) और दीपांशू (22) के रूप में हुई। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे अपने दो साथियों के साथ मिलकर अमेठी, प्रतापगढ़, रायबरेली, सुल्तानपुर, अयोध्या और बाराबंकी में ई रिक्शा, इनवर्टर और अन्य वाहनों की बैटरियां चोरी करते हैं।
उन्होंने संतोषीनगर, भादर के उदयनगर और असैदापुर में बैटरी चोरी की घटनाओं की बात भी स्वीकार की। साथ ही बताया कि उनके एक साथी प्रवीण सिंह को पहले ही रायबरेली की लालगंज पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। ई रिक्शा की 39, इनवर्टर की 64, मोटरसाइकिल की 90 और चार पहिया वाहनों की 15 बैटरियां बरामद की गई हैं।
विज्ञापन
अन्य बदमाशों की तलाश जारी
क्षेत्राधिकारी गौरीगंज अखिलेश वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों ने कई जिलों में बैटरी चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात कुबूली है। इनका गिरोह सुनसान इलाकों में खड़े ई रिक्शा और अन्य वाहनों को निशाना बनाता था। गिरोह के कुछ सदस्य भागे हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। गौरीगंज, अमेठी और रामगंज थानों में दर्ज मुकदमों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।